12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Home'जानबूझकर लिखी ऐसी भाषा', आदिपुरुष के डायलॉग की आलोचना पर बोले मनोज...

‘जानबूझकर लिखी ऐसी भाषा’, आदिपुरुष के डायलॉग की आलोचना पर बोले मनोज मुंतशिर

Published on

डायरेक्टर ओम राउत ने जबसे अनाउंस किया था कि वो मॉडर्न सिनेमेटिक स्टाइल के साथ रामायण का एक वर्जन स्क्रीन पर लाने वाले हैं, तभी से जनता उनकी फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड थी. प्रभास के लीड रोल वाली ये फिल्म ‘आदिपुरुष’ शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. पहले दिन फिल्म को खूब दर्शक मिले और इसकी कमाई की शुरुआत भी जोरदार तरीके से हुई. एडवांस बुकिंग से ही साफ था कि ‘आदिपुरुष’ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने वाली है.

बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रही जनता पहले दिन ‘आदिपुरुष’ देखने तो खूब पहुंची. मगर फिल्म के डायलॉग्स से लोग बहुत इम्प्रेस नहीं हुए. फिल्म देखकर लौटे दर्शकों की एक कॉमन शिकायत है कि ‘आदिपुरुष’ में कई किरदारों के डायलॉग रामायण के समय के नहीं बल्कि आज के समय की बोलचाल के हिसाब से हैं. फिल्म के डायलॉग्स की जमकर आलोचना हो रही है और सोशल मीडिया पर लोग फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को ट्रोल भी करते नजर आए. अब मनोज ने ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग्स पर सफाई दी है.

जानबूझकर लिखे ऐसे डायलॉग
जनता के सवालों का सामना कर रहे मनोज मुंतशिर ने आज तक से बात करते हुए कहा, ‘जनता के कटघरे में खड़े होना बड़े सम्मान की बात है.’ उन्होंने कहा कि रामायण पर बेस्ड फिल्म के लिए ये डायलॉग गलती से इस तरह नहीं लिखे गए, इन्हें जानबूझकर ऐसा रखा गया है. उन्होंने कहा कि सिर्फ हनुमान जी के डायलॉग पर बात क्यों हो रही है. लोगों को भगवान श्रीराम के संवादों पर भी बात करनी चाहिए.

मनोज ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, ‘हमने रामायण नहीं बनाई है, हम रामायण से प्रेरित हैं.’ उन्होंने राम चरितमानस लिखने वाले कवि तुलसीदास का जिक्र करते हुए आगे कहा, ‘बाबा तुलसीदास कहते हैं- नाना भांति राम अवतारा, रामायण शत कोटि अपारा. राम के अवतार के अनेकों-अनेक पहलू हैं और सैकड़ों तरीके से रामायण सुनाई जा सकती है.’

यूथ से कनेक्ट करने के लिए रखी ऐसी भाषा
‘आदिपुरुष’ में बजरंग के किरदार के एक डायलॉग पर बहुत लोगों ने आपत्ति जताई है. पूंछ में आग लगाए जाने पर ये किरदार कहता है- ‘तेल तेरे बाप का, आग भी तेरे बाप की और जलेगी भी तेरे बाप की.’ इस डायलॉग के बारे में मनोज ने कहा, ‘साढ़े सात हजार वर्ष पहले रामायण लिखी गई थी, तो अभी चार-साढ़े चार सौ साल पहले बाबा तुलसीदास ने अवधी में क्यों लिखी? हर रामायण सुनाने वाले का मिशन होता है, उसे लोगों तक पहुंचाना, समसामयिक भाषा में बात करना. रामायण की कथा का पहला मकसद है उसे लोगों तक, दूर-दूर तक पहुंचाना.’

उन्होंने आगे कहा कि यूथ जिस भाषा को नहीं समझता उसका सम्मान तो कर सकता है, लेकिन उससे कनेक्ट नहीं कर सकता. इसलिए उन्होंने डायलॉग एक ऐसी भाषा में लिखे, जो आजकल के युवाओं की भाषा है.

फिल्म के डायलॉग्स की भाषा से आहत हो रहे लोगों के लिए मनोज ने कहा, ‘जिन लोगों ने पहले रामानंद सागर जी की रामायण देखी है उन्हें शायद ये भाषा न पसंद आए. लेकिन उन लोगों से हम हाथ जोड़कर माफ़ी मांग लेंगे. क्योंकि हमारा पहला मकसद उन 10-12 साल के बच्चों से कनेक्ट करना था जिन्हें राम के बारे में कुछ नहीं पता होता.’

‘आदिपुरुष’ के डायलॉग्स पर विवाद इस कदर बढ़ चुका है कि फिल्म पर विवाद होने लगा है. ‘हिंदू सेना’ नाम के एक संगठन ने ‘आदिपुरुष’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में पी आई एल भी डाली है. संगठन ने अपनी याचिका में दावा किया है कि ‘आदिपुरुष’ भगवान राम, रामायण और हमारी संस्कृति का मजाक बनाती है. इन विवादों और आलोचनाओं के बावजूद ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि ‘आदिपुरुष’ ने पहले दिन बहुत सॉलिड कमाई की है. अब सारी नजरें इस बात पर रहेंगी कि डायलॉग्स को लेकर मनोज की सफाई पर, फिल्म की आलोचना कर रहे लोग किस तरह रियेक्ट करते हैं.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...