15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यकानपुर में बॉक्सिंग खिलाड़ी ने कोच पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, कहा-...

कानपुर में बॉक्सिंग खिलाड़ी ने कोच पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, कहा- दी गई करियर खत्म करने की धमकी

Published on

कानपुर,

कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर पूरे देश में हंगामा मच गया था. अब कानपुर में एक बॉक्सिंग खिलाड़ी ने कोच द्वारा छेड़खानी और धमकी दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई है.युवती का आरोप है कि कोच बॉक्सिंग सिखाने के बहाने गलत इरादे से उसे छूता है. पीड़ित बॉक्सर ने कहा विरोध करने पर उन्होंने जमकर गाली-गलौज करते हुए करियर खत्म करने की धमकी दी है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.कानपुर के परमत में रहने वाली लड़की ने बताया कि वह बॉक्सिंग खिलाड़ी है और वर्तमान में आर्य नगर के पालिका स्टेडियम में टीएसएच स्पोर्ट्स हब में मुक्केबाजी का अभ्यास करने जाती है.

शिकायत में आगे कहा गया है कि यहां दिवाकर राजपूत उर्फ ​​गौरव बतौर कोच खिलाड़ियों को बॉक्सिंग की ट्रेनिंग देते हैं. आरोप है कि कोच गौरव आए दिन नाबालिग बॉक्सिंग खिलाड़ी का शारीरिक शोषण और छेड़छाड़ करता है. लड़की द्वारा विरोध करने पर भविष्य खराब करने की धमकी दी जाती है.इस मामले को लेकर ग्वालटोली थाना प्रभारी ने बताया कि महिला खिलाड़ी की शिकायत पर कोच दिवाकर राजपूत उर्फ ​​गौरव के खिलाफ छेड़खानी, धमकी देने सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जांच के बाद आरोपी कोच के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

जांच पूरी होने तक कोच को ट्रेनिंग देने के काम से हटा दिया गया है. इसके साथ ही कानपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन ने अपनी ओर से जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है.इस मामले को लेकर कानपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन ने गोविंद नगर स्थित डीबीएस कॉलेज में बैठक की. इसमें सचिव संजीव दीक्षित ने कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. यह कमेटी जांच कर एक सप्ताह में पूरी रिपोर्ट सौंपेगी. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...