15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeबॉक्‍स ऑफिस: फुस्‍की बम निकली 'मैं अटल हूं', 8वें दिन 'मेरी क्रिसमस'...

बॉक्‍स ऑफिस: फुस्‍की बम निकली ‘मैं अटल हूं’, 8वें दिन ‘मेरी क्रिसमस’ पस्‍त, ‘हनुमान’ ने दिखाया दम

Published on

बॉलीवुड के लिए 2024 की शुरुआत बॉक्‍स ऑफिस पर बड़ी ही सुस्‍त रही है। अच्‍छी फिल्‍म होने के बावजूद जहां श्रीराम राघवन के डायरेक्‍शन में बनी ‘मेरी क्रिसमस’ दर्शकों को रिझाने में नाकाम रही है, वहीं शुक्रवार को रिलीज पंकज त्र‍िपाठी स्‍टारर ‘मैं अटल हूं’ की शुरुआत भी बड़ी फीकी रही है। रवि जाधव के डायरेक्‍शन में बनी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की इस बायोपिक को तारीफ तो अच्‍छी खासी मिली है, लेकिन ओपनिंग डे पर यह फिल्‍म कोई कमाल नहीं दिखा पाई। दूसरी ओर, साउथ की फिल्‍मों का हाल भी ऐसा ही है। तेजा सज्‍जा की ‘हनुमान’ में जहां जोर बाकी है, वहीं इसके अलावा महेश बाबू की ‘गुंटूर करम’ और धनुष की ‘कैप्‍टन मिलर’ की हालत पस्‍त है।

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को रिलीज ‘मैं अटल हूं’ ने ओपनिंग डे पर महज 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। यकीनन यह बेहद निराशाजनक है। थ‍िएटर में ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी भी 10% परसेंट से कम रही है। हालांकि, पंकज त्र‍िपाठी के एक्‍ट‍िंग की बड़ी तारीफ हो रही है, लेकिन कमाई के मामले में यह फिल्‍म चारों खाने चित हो गई है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के कारण भी सिनेमाघर पहुंचने वाले दर्शकों की संख्‍या में भारी कमी आई है। रवि जाधव की इस फिल्‍म का बजट करीब 20 करोड़ रुपये है। ऐसे में यदि वीकेंड में फिल्‍म की कमाई रफ्तार नहीं पकड़ती है तो यह सीधे-सीधे फ्लॉप कही जाएगी।

8वें दिन 50 लाख रुपये भी नहीं कमा सकी ‘मेरी क्रिसमस’
Merry Christmas Box Office Day 8: दूसरी ओर, कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की ‘मेरी क्रिसमस’ ने भी निराश किया है। अपने पहले हफ्ते में जहां यह फिल्‍म महज 14.75 करोड़ रुपये कमा सकी, वहीं रिलीज के 8वें दिन शुक्रवार को इस फिल्‍म ने महज 49 लाख रुपये का बिजनस किया है। इस तरह फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन अब 15.24 करोड़ रुपये है। ‘मेरी क्रिसमस’ की गिरती कमाई को देखते हुए सिनेमाघरों में फिल्‍म के शोज भी अब कम कर दिए गए हैं। ऐसे में 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्‍म का अब उबर पाना असंभव लग रहा है।

बजट का आधा भी नहीं निकाल पाएगी ‘मेरी क्रिसमस’
‘मेरी क्रिसमस’ की तुलना श्रीराम राघवन की ही ‘अंधाधुन’ से हो रही है। दुखद बात यह है कि जहां आयुष्‍मान खुराना और तब्‍बू की फिल्‍म ने वर्ड ऑफ माउथ के बूते रिलीज के तीन दिन बाद ही रफ्तार पकड़ ली थी, वहीं ‘मेरी क्रिसमस’ ऐसा कुछ नहीं कर पाई है। ज‍बकि आगे अब 25 जनवरी को ऋतिक रोश और दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ भी रिलीज होने वाली है, ऐसे में अब इस फिल्‍म से कोई भी उम्‍मीद लगाना सही नहीं होगा। आकलन यही है कि ‘मेरी क्रिसमस’ की लाइफटाइम कमाई 25 करोड़ रुपये के इर्द-गिर्द ही सिमटकर रह जाएगी।

महेश बाबू की ‘गुंटूर करम’ ने शुक्रवार को कमाए 3 करोड़
Guntur Kaaram Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड की तरह ही साउथ की फिल्‍मों की हालत भी नए साल की शुरुआत में पस्‍त है। महेश बाबू जैसे सुपरस्‍टार की ‘गुंटूर करम’ ने ओपनिंग डे पर 41 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर आस जगाई थी। लेकिन रिलीज के 8वें दिन शुक्रवार को यह फिल्‍म अब महज 3 करोड़ रुपये का करोबार कर सिमट गई है। पहले हफ्ते में इस फिल्‍म ने 107.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। ऐसे में अब 8 दिन बाद देश में फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन 110.90 करोड़ रुपये है।

बॉक्‍स ऑफिस पर ‘हनुमान’ की रफ्तार कम, लेकिन कायम
HanuMan Box Office Collection Day 8: बॉक्‍स ऑफिस पर इस वक्‍त एकमात्र तेजा सज्‍जा की ‘हनुमान’ है, जो दर्शकों थोड़ा-बहुत ही सही, लेकिन रिझा पा रही है। इस फिल्‍म की कमाई ने रिलीज के अगले ही दिन रफ्तार पकड़ी और यह जैसे-तैसे अपनी औसत रफ्तार बनाए हुए हैं। प्रशांत वर्मा के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने गुरुवार को 9.50 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि शुक्रवार भी इसने देश में 9.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इस तरत 8 दिनों में फिल्‍म ने 98.80 करोड़ रुपये का बिजनस किया है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...