11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeभोपालइंटरनेट के कारण बच्चे जल्दी जवान हो रहे... HC की SC से...

इंटरनेट के कारण बच्चे जल्दी जवान हो रहे… HC की SC से अपील- सहमति से संबंध बनाने की उम्र 16 साल हो

Published on

ग्वालियर

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि सहमति से आपसी संबंध बनाने की उम्र सीमा कम की जाए। हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सलाह दी है कि सहमति से संबंध बनाने की उम्र 16 साल होनी चाहिए। फिलहाल यह उम्र सीमा 18 साल है।

एमपी हाई कोर्ट ने इसकी वजह भी बताई है। कोर्ट ने कहा है कि इंटरनेट के दौर में बच्चे जल्दी जवान हो रहे हैं। कई किशोर और नवयुवक 18 साल से कम उम्र में ही लड़की के साथ शारीरिक संबंध बना लेते हैं। इसके बाद पुलिस उनके खिलाफ पॉस्को एक्ट और बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज कर लेती है। इससे उनका भविष्य प्रभावित होता है। विपरीत सेक्स के प्रति आकर्षण सामान्य बात है, लेकिन युवा नासमझी में शारीरिक संबंध बना लेते हैं और उनका भविष्य अंधकारमय हो जाता है।

हाई कोर्ट ने यह सलाह एक मामले की सुनवाई के दौरा दी। ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के राहुल जाटव के खिलाऱ 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। राहुल इस मामले में 17 जुलाई, 2020 से ही जेल में बंद है। पीड़ित युवती राहुल के कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। 18 जनवरी, 2020 को जब वह कोचिंग गई तो वहां कोई नहीं था। वहां मौजूद राहुल ने उसे जूस पिलाया जिसके बाद लड़की बेहोश हो गई। इसके बाद राहुल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और और अश्लील वीडियो बनाए।

पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया था कि राहुल उसे ब्लैकमेल करने की धमकी देकर बार-बार संबंध बनाता था। इससे लड़की गर्भवती हो गई। कोर्ट की अनुमति से उसका अबॉर्शन कराया गया था।

राहुल के वकील ने कोर्ट को बताया कि दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे और उनके मुवक्किल को बेवजह फंसाया गया है। उन्होंने राहुल के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की भी मांग की थी। कोर्ट ने उनकी अपील स्वीकार करते हुए एफआईआर निरस्त कर दिया। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट को सलाह दी कि आपसी सहमति से संबंध बनाने की उम्र 18 साल से कम कर 16 साल करने पर विचार किया जाना चाहिए। दिल्ली में निर्भया कांड के बाद इस उम्र सीमा को 16 से बढ़ाकर 18 साल किया गया था।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...