7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeभोपालMP: ऑटो पर लगाया 'PhonePe काम कराओ' वाला पोस्टर, पुलिस ने जब्त...

MP: ऑटो पर लगाया ‘PhonePe काम कराओ’ वाला पोस्टर, पुलिस ने जब्त किया वाहन

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर पोस्टर वार जारी है. बीजेपी जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के खिलाफ भ्रष्टाचार का पोस्टर लगाती है वहीं कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ भोपाल में पोस्टर लगाए थे. अब इसी पोस्टर वार की वजह से एक ऑटो को जब्त किया गया है.दरअसल इंदौर में एक ऑटो चालक द्वारा अपने ऑटो पर पोस्टर लगाए जाने पर बीजेपी नेता ने थाने में जाकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. बीजेपी नेता से शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उस ऑटो को जब्त कर लिया.

जिस ऑटो को जब्त किया गया है उस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का क्यू ऑर कोड की तर्ज पर पोस्टर लगा था जिस पर लिखा था ’50 पर्सेंट लाओ फोन पे काम कराओ’. इसी पोस्टर की वजह से पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ ये कार्रवाई की है.
बीते दिनों दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के नेताओं के खिलाफ पोस्टर लगाये थे. जनता के बीच अपने काम और विरोधी की कमियां बताने के लिए मध्य प्रदेश में सोशल मीडिया और पोस्टर का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है.

वहीं ऑटो को जब्त किए जाने की कार्रवाई पर इंदौर के डीसीपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि बीजेपी कार्यकर्ता ने शिकायत की थी कि एक ऑटो पर आपत्तिजनक पोस्टर लगा है. इसके बाद हमने उस ऑटो को पकड़ लिया है. उसका चालक अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने ऐसी हरकत की तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

फोन पे ने दी चेतावनी
बता दें कि इस पोस्टर वार के बीच फोन पे कंपनी ने कांग्रेस को कानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है. डिजिटल पेमेंट ऐप फोन पे (Phone-pe) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिह के खिलाफ लगाए गए पोस्टर में PhonePe का लोगो इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई है. कंपनी ने कांग्रेस को कानूनी एक्शन की चेतावनी भी दी.

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ लगाए गए पोस्टरों में Phone-Pe के लोगो के साथ शिवराज सिंह चौहान की फोटो और स्कैनर लगाया है. कंपनी ने अपने लोगो के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए तुरंत ऐसे पोस्टर को हटाने के लिए कहा है.

कब हुई इस क्यू आर कोड वाले पोस्टर वार की शुरुआत
दरअसल बीते दिनों भोपाल में बीजेपी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का पोस्टर लगाकर उन्हें ‘वांछितनाथ’ और ‘करप्शननाथ’ बताया था. इसके बाद कांग्रेस ने भी उसी भाषा में बीजेपी पर पलटवार किया था.

कांग्रेस ने कमलनाथ के पोस्टर्स को हटाकर वहां राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान का पोस्टर लगा दिया जिसमें उन्हें ‘कैशराज’ और ’50 % लाओ और फोन पे काम कराओ’ वाला नेता बता दिया. ये दोनों ही पोस्टर्स ऑनलाइन पेमेंट करने वाले क्यू आर कोड की शक्ल में बनाए गए थे. कर्नाटक चुनाव में ऐसे पोस्टर्स का इस्तेमाल किया गया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...