9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालबीजेपी कार्यकर्ता ने मानसिक विक्षिप्त पर पेशाब की: MP के विधायक का...

बीजेपी कार्यकर्ता ने मानसिक विक्षिप्त पर पेशाब की: MP के विधायक का पूर्व प्रतिनिधि है आरोपी; शिवराज बोले- NSA लगाया जाएगा

Published on

सीधी

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में भाजपा कार्यकर्ता ने शराब के नशे में एक मानसिक विक्षिप्त शख्स पर पेशाब कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला सीधी से बीजेपी विधायक पं. केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि रह चुका है।

9 दिन पुराना है वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो 9 दिन पुराना कुबरी बाजार का बताया जा रहा है। वीडियो में भाजपा कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला एक शख्स पर पेशाब करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में प्रवेश शुक्ला शराब के नशे में भी दिखाई दे रहा है।

विधायक प्रतिनिधि रह चुका है प्रवेश
जानकारी के अनुसार, ग्राम कुबरी के रहने वाला प्रवेश शुक्ला विधायक पं. केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि रह चुका है। वर्तमान में वह सक्रिय भाजपा के कार्यकर्ता हैं। इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी सीधी अंजुलता पटले से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद हम इसकी जांच कर रहे हैं कि इस वीडियो में कौन व्यक्ति है।

अपराधी को नहीं छोड़ेंगे- सीएम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी जिले के वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और निर्देश दिए हैं कि अपराधी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अपराधी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) भी लगाया जाएगा.

बीजेपी पर कांग्रेस हुई हमलावर
कांग्रेस प्रदेश समिति के अध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर कहा कि सीधी जिले से एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की क्रूरता का वीडियो सामने आया है. आदिवासी समाजके युवक के साथ ऐसी जघन्य और गिरी हुई हरकत का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है. आरोप है कि पेशाब करने वाला व्यक्ति बीजेपी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश पहले ही आदिवासी अत्याचार में नंबर वन है. इस घटना ने पूरे मध्य प्रदेश को शर्मसार कर दिया है. मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि दोषी व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा दी जाए और मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को समाप्त किया जाए.

इस घटना से आदिवासी समाज गुस्से में है. मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष और आदिवासी नेता विक्रांत भूरिया ने कहा कि यह वीडियो बेहद शर्मनाक है. इससे पता चलता है कि बीजेपी आदिवासी विरोधी है. ये कितने भी आदिवासी हितैषी बने लेकिन ये सब आदिवासी विरोधी हैं. मनुवादी सोच के हैं. यही कारण है कि मध्य प्रदेश पूरे देश में आदिवासी विरोधी होने में नंबर वन है.

बीजेपी ने झाड़ा पल्ला
इस मामले में मध्य प्रदेश बीजेपी के मीडिया विंग ने दावा किया है कि इस वीडियो में नजर आ रहा शख्स बीजेपी से जुड़ा हुआ नहीं है. इस मामले पर पुलिस ने सीधी के बेहरी पुलिस स्टेशन में आरोपी प्रवेश शुक्ला के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है.

 

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...