9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालबीजेपी नेताओं का 'लाडला' रहा है प्रवेश शुक्ला, तस्वीरें आईं सामने तो...

बीजेपी नेताओं का ‘लाडला’ रहा है प्रवेश शुक्ला, तस्वीरें आईं सामने तो सबने काटी कन्नी

Published on

सीधी

प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह आदिवासी पर पेशाब करने का आरोपी है। वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी के कई बड़े नेताओं के साथ उसकी तस्वीर भी सामने आने लगी है। साथ ही कहा जा रहा है कि वह बीजेपी विधायक केदार शुक्ला का प्रतिनिधि है। केदार शुक्ला ने कहा है कि मेरा उसके साथ कोई संबंध नहीं है। तस्वीर कोई भी खींचवा सकता है। वहीं, उनके बेटे के साथ प्रवेश शुक्ला साए की तरह रहता था।

केदार शुक्ला के साथ प्रवेश की तस्वीर
सीधी में सभी लोग जानते हैं कि प्रवेश शुक्ला स्थानीय विधायक केदार शुक्ला के साथ रहता था। उसकी कई तस्वीरें सामने आई हैं। कुबरी गांव के लोगों ने बताया है कि प्रवेश शुक्ला बीजेपी का नेता है। साथ ही वह विधायक जी के लोगों के साथ ही रहता था।

विधायक के बेटे के साथ भी तस्वीर
यही नहीं, प्रवेश शुक्ला की नजदीकी विधायक के बेटे के साथ भी है। गुरुदत्त शुक्ला के साथ उसकी कई तस्वीरें हैं। वह विधायक के कार्यक्रमों में जाता था। साथ ही विधायक के बेटे के बर्थडे पर वह होर्डिंग लगवाता था।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ भी तस्वीर
इसके साथ ही प्रवेश शुक्ला की तस्वीर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ भी है। सीधी दौरे के दौरान वह उनकी आगवानी के लिए तैयार था। सोशल मीडिया पर उसने अपनी कई तस्वीरें भी शेयर की है।

अन्य नेताओं के साथ भी उसकी तस्वीर
सिर्फ केदार शुक्ला ही नहीं, बीजेपी के अन्य नेताओं के साथ भी प्रवेश शुक्ला की तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों के आधार पर कांग्रेस कह रही है कि वह बीजेपी से जुड़ा हुआ है। वहीं, बीजेपी ने पूरी तरह से प्रवेश शुक्ला से कन्नी काट लिया है। प्रवेश अभी पुलिस हिरासत में है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे आज जेल भेजा जा सकता है।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...