11 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिमणिपुर पर दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा, संजय सिंह पूरे सत्र...

मणिपुर पर दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा, संजय सिंह पूरे सत्र के लिए निलंबित

Published on

नई दिल्ली

सोमवार सुबह मणिपुर हिंसा को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामे के बीच कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित किया गया था। इसके बाद अब राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। राज्यसभा सभापति ने आप सांसद संजय सिंह को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया है।

विपक्षी सांसद पीएम मोदी के इस मामले को लेकर बयान और चर्चा की मांग पर अड़े हुए हैं। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा, ”आप आसन को चुनौती दे रहे हैं.” इसके कुछ ही देर बाद हंगामे के बीच उच्च सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष यह तय नहीं कर पा रहा है कि कौन जवाब देगा।

भाजपा और विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन
सांसद का सत्र शुरू होने से पहले जहां एक ओर विपक्षी दल मणिपुर मामले को लेकर प्रदर्शन करते दिखाई दिए वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने आज संसद में गांधी प्रतिमा के पास अलग-अलग विरोध प्रदर्शन किया। जहां विपक्ष ने संसद में मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग की, वहीं भाजपा सांसदों ने राजस्थान में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर विरोध जताया।

मणिपुर मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद जया बच्चन ने कहा, “मणिपुर की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है, लेकिन भारत में नहीं… मैं और क्या कह सकती हूं? यह शर्म की बात है। वे नहीं चाहते कि चर्चा हो।” उन्होंने कहा, “भाजपा शासित राज्यों पर चर्चा के लिए भाजपा तैयार नहीं है।” कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज संसद के अंदर मणिपुर में चल रही हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग करते हुए विपक्षी मोर्चा इंडिया के विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

विरोध के बाद उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “यह शर्मनाक है कि जब संसद सत्र चल रहा है तो प्रधानमंत्री सदन के बाहर बयान दे रहे हैं। मणिपुर हिंसा पर संसद के अंदर व्यापक बयान देना उनका कर्तव्य है। इसलिए हम राज्यसभा के सभापति और लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध कर रहे हैं कि पीएम को इस पर बयान देना चाहिए कि मणिपुर में क्या स्थिति है।”

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...