11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपख्तूनों की बहू है अंजू, जब तक चाहें यहां रह सकती है......

पख्तूनों की बहू है अंजू, जब तक चाहें यहां रह सकती है… भारत से आई प्रेमिका तो नसरुल्लाह के मोहल्ले में जश्न

Published on

इस्लामाबाद

सीमा हैदर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच एक और लव स्टोरी सुर्खियों में है। इस बार अंजू प्रसाद नाम की एक महिला अपने प्रेमी से मिलने के लिए भारत से पाकिस्तान पहुंची है जहां लोग उसका स्वागत कर रहे हैं और उसे ‘पख्तूनों की बहू’ करार दे रहे हैं। हालांकि अंजू और सीमा के मामले में सबसे बड़ा अंतर वैधता है। सीमा जहां नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुईं तो वहीं अंजू की एंट्री पूरी तरह वैध है और वह कानूनी वीजा पर पाकिस्तान गई हैं। अंजू और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के जिला दीर बाला के नसरुल्लाह की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी और चार साल पहले दोनों को प्यार हो गया।

बीबीसी उर्दू की खबर के अनुसार, नसरुल्लाह ने कहा कि वह और अंजू अगले कुछ दिनों में सगाई कर लेंगे और वह भारत लौट जाएंगी। अगली बार जब वह पाकिस्तान आएंगी तो दोनों शादी कर लेंगे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि कोई हमारी पर्सनल लाइफ में दखल न दें। हम मीडिया से दूर रहना चाहते हैं। अंजू इस समय दीर बाला स्थित नसरुल्लाह के घर में रुकी हैं जहां पहुंचना काफी मुश्किल है। पाकिस्तान के इस जिले की सीमा अफगानिस्तान से मिलती है।

क्या धर्म परिवर्तन करेंगी अंजू?
अंजू के लिए भारत से पाकिस्तान तक का सफर आसान नहीं था क्योंकि उन्हें वीजा हासिल करने में दो साल का वक्त लगा। अंजू उत्तर प्रदेश की एक प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं। बीबीसी उर्दू की रिपोर्ट के अनुसार, नसरुल्लाह ने बताया कि वह छुट्टी लेकर पाकिस्तान आई हैं। इस वक्त वह मेरे घर पर रुकी हैं और बड़े आराम से रह रही हैं। लेकिन घर के बाहर इकट्ठा भीड़ और मीडिया के जमावड़े से वह खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कुछ बड़ी बात होगी तो मैं खुद मीडिया को बता दूंगा। अंजू धर्म परिवर्तन करेंगी या नहीं, यह पूरी तरह उनका निजी फैसला होगा और मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं।

‘पख्तूनों की बहू’
खैबर पख्तूनख्वा के स्थानीय लोग अंजू के आने से काफी खुश हैं और उनका स्वागत कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय नागरिक फ़रीदुल्लाह ने कहा, ‘अंजू हमारी मेहमान हैं और पख्तूनों की बहू हैं। वह जितने दिन चाहें यहां रह सकती हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि उन्हें कोई परेशानी न हो और उन्हें हर सुविधा मिले। उनके आने से हर तरफ खुशी का माहौल है। महिलाएं लगातार अंजू से मिलने आ रही हैं और उन्हें तोहफे दे रही हैं।’ पाकिस्तान पहुंची अंजू के कागजात की पुलिस ने जांच की जिसमें वह सही पाए गए। अंजू और नसरुल्लाह को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने में भी बुलाया जिसे औपचारिक बातचीत बताया जा रहा है।

Latest articles

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...