11 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यगाजियाबाद: 'तुम ही दोषी हो', डिवोर्स लेकर मायके आई बेटी की पिता...

गाजियाबाद: ‘तुम ही दोषी हो’, डिवोर्स लेकर मायके आई बेटी की पिता ने गला दबाकर ले ली जान नई दिल्ली,

Published on

गाजियाबाद

गाजियाबाद के डासना में एक पिता ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. दरअसल 28 वर्षीय बेटी ने अपने पति से तलाक ले लिया था और पिता के घर लौट आई थी, जिसके बाद उसकी पिता से तीखी बहस हुई, जिन्होंने तलाक के लिए उसे ही दोषी ठहराया था.

पुलिस ने बताया कि रुखसार (28) नाम की महिला अपने पति से तलाक के बाद 12 जुलाई को पिता के घर लौट आई थी. रविवार की शाम उसकी पिता के साथ बहस हो गई क्योंकि वो तलाक के लिए उसे ही जिम्मेदार ठहरा रहे थे. रात में जब सब सो गए, उसके बाद सुबह करीब चार बजे वह अपनी बेटी के कमरे में गया, उसे अलमारी में दुपट्टा मिला. इसी दुपट्टे से उसने सोते हुए अपनी बेटी का गला घोंट दिया और घर छोड़कर भाग गया.

पुलिस के मुताबिक, रुखसार की शादी मसूरी के एक शख्स से नौ साल पहले हुई थी. हालांकि उनकी कोई संतान नहीं थी, जिसकी वजह से दोनों के बीच झगड़े होते थे. पुलिस ने कहा कि उसके पति ने उस पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध में शामिल होने का भी आरोप लगाया. उन्होंने हाल ही में अलग होने का फैसला किया.

अधिकारी ने कहा कि रुखसार डासना में अपने माता-पिता के घर लौट आई और उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था. वह न तो घर में कुछ खाती थी और न ही किसी से बात करती थी. कुछ दिन पहले उसके चाचा उसे अपने साथ अपने घर ले गए, इस उम्मीद से कि रिश्तेदारों के बीच उसे अच्छा महसूस होगा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

बेटी पर लगाया बदनाम करने का आरोप
शनिवार को डिनर के दौरान अहमद ने रुखसार पर परिवार को बदनाम करने का आरोप लगाया. अधिकारी ने कहा, “यह एक तीखी बहस में बदल गई और वे सोने के लिए अपने कमरे में लौट आए. रात भर अहमद बिस्तर पर करवटें बदलता रहा और जब घर में सभी लोग गहरी नींद में थे तो वह दबे पांव रुखसार के कमरे में गया. उसने एक दुपट्टा पाया, उससे उसका गला घोंट दिया और घर से भाग गया.”

मां ने देखा तो बेसुध मिली बेटी
जब रुखसार की मां उठी तो उसने अपने कमरे का दरवाजा खुला पाया. उसने अंदर झांककर देखा तो रुखसार बेसुध मिली. 28 वर्षीय महिला के भाई ने शिकायत दर्ज कराई है. एसीपी (वेव सिटी) सलोनी अग्रवाल ने बताया कि अहमद के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. उन्होंने कहा, “उसे गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं. हम आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी जांच रहे हैं.”

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...