11 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्य'हम जंगल में छिपे थे... मेरी पत्नी को पुलिस की जिप्सी से...

‘हम जंगल में छिपे थे… मेरी पत्नी को पुलिस की जिप्सी से उतार लिया’ पति ने सुनाई मणिपुर कांड की रूह कंपा देने वाली कहानी

Published on

नई दिल्ली

मणिपुर की तस्वीर ने पूरी इंसानियत को झकझोर दिया है। एक पीड़ित महिला के पति ने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में उस खौफनाक मंजर के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि उन लोगों ने 3 तारीख (मई 2023) की रात को घर जला दिए और 4 तारीख को गांव पर हमला कर दिया। ये लोग हजारों में थे। इन्होंने हमारे गांव के एक-एक घर में आग लगा दी। एक गांव से दूसरे गांव जला दिए। पालतू जानवर गाय, भैंस, मुर्गा, सूअर, भेड़-बकरी, बकरा सबको मार दिया गया या खाने के लिए काट डाला। गिनती तो नहीं कर पाए लेकिन ये लोग हजार के ऊपर थे। मैं और मेरी पत्नी गांव के पास एक जंगल में हम तीन परिवार छिपे हुए थे। कुछ भेड़-बकरी उधर से भागती हुई आ गई थीं, जहां पर हम लोग छिपे हुए थे। उन्हें मारने के लिए ये लोग वहां आए और हमें पकड़ लिया।

जिप्सी से उतार कपड़े उतारने लगे
हम लोग तीन परिवार थे। मेरी बीवी, मेरा छोटा भाई, उसकी बीवी, दो लड़की, एक मामा का लड़का, एक बच्चा सबको घेरकर उठाकर ले गए। उसके बाद हमें गांव से थोड़ी दूरी पर अलग-अलग कर दिया। एक मामा की लड़की बेहोश हो गई। वह चल नहीं पा रही थी। उसके पिता जी और छोटा भाई मदद के लिए आगे बढ़े। थोड़ी दूर जाने के बाद पुलिस की जिप्सी मिली। उसमें पुलिसवाले थे। लड़की और मेरी बीवी ने मदद मांगी तो पुलिसवाले ने कहा कि मदद करेंगे लेकिन कुछ आदमियों ने उन्हें जिप्सी से उतार दिया। रास्ते में दोनों महिलाओं के कपड़े उतारने लगे। पुलिस ने उन्हें नहीं बचाया। दूर से वहां 2-3 पुलिसवाले खड़े दिखाई दे रहे थे।

जब खेत से महिलाओं को ले जाया जा रहा था तो पुलिस ने कुछ नहीं किया। वह भी देख रही थी। इन लोगों ने महिला पर हाथ लगाना शुरू किया तो उसका छोटा भाई अपनी बहन को बचाने पहुंचा। इन लोगों ने लाठी से मारकर सिर फोड़ दिया। पिताजी को भी जान से मार दिया।

उसके बाद एक आदमी ने मेरी बीवी को पुराना कपड़ा पहना दिया। दूसरे ने कहा कि कपड़ा कहां से आया तो मेरी बीवी ने डर के मारे फिर से उतार दिया। भाई, बाप मरे हुए पड़े थे लड़की और मेरी बीवी जाना चाहती थी लेकिन इन लोगों ने कहा कि मरना नहीं चाहते हो तो यहां से भाग जाओ। उसके बाद ये लोग जंगल में भाग गए।

मणिपुर पुलिस ने दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न के मामले में 14 और लोगों की पहचान की गई है। दोनों महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया था और घटना का 26 सेकंड का वीडियो 19 जुलाई को सामने आया था। वीडियो में दिखाई दे रही महिलाओं में से एक महिला असम रेजीमेंट में सूबेदार के तौर पर सेवा दे चुके और करगिल युद्ध लड़ चुके सेना के एक पूर्व जवान की पत्नी है। 21 साल की छोटी महिला के साथ गैंगरेप की शिकायत की गई है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...