11 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्ययूपी के अस्पताल में भर्ती हुआ घायल युवक, ICU में चूहों ने...

यूपी के अस्पताल में भर्ती हुआ घायल युवक, ICU में चूहों ने लिया काट, शरीर के इन अंगों पर मिले निशान

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के एक सरकारी अस्पताल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सरकारी अस्पताल (Government hospital) के आईसीयू (ICU) में एक युवक गंभीर रूप से घायल होने पर भर्ती हुआ था, लेकिन उसे चूहे ने काट लिया। अब मरीज के परिवार ने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि अस्पताल के अनुसार मरीज स्वस्थ है।

परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया बड़ा आरोप
बदायूं जिले की दातागंज तहसील क्षेत्र के बुध बाजार कस्बे के रहने वाले राम सेवक गुप्ता दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उनके भाई ने पत्रकारों को बताया कि उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में ट्रांसफर कर दिया गया था और वह वेंटिलेटर पर थे।

घायल व्यक्ति के भाई राम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि रविवार की रात जब मरीज की पत्नी उन्हें देखने के लिए आईसीयू में गई तो उन्होंने देखा कि एक चूहा उनके पैरों को काट रहा था और उसमें से खून निकल रहा था। उन्होंने कहा वार्ड स्टाफ की लापरवाही के कारण उसके माथे, कान और पैर की उंगलियों पर भी ऐसे ही निशान थे।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल की प्रतिक्रिया
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एनसी प्रजापति ने बताया कि उन्होंने वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा एक छेद ऑक्सीजन पाइप के पास और दूसरा खिड़की के पास पाया गया, जहां से चूहे आ सकते थे। उन्होंने बताया कि इसकी मरम्मत कर दी गई है और चूहों के प्रवेश के सभी संभावित रास्ते बंद कर दिए गए हैं।

डॉ. एनसी प्रजापति ने कहा कि मरीज के रिश्तेदार और मिलने वाले वहीं बैठकर खाना खाते हैं, जिसके कारण चूहे अक्सर वार्ड में घुस जाते हैं। डॉक्टर ने कहा कि चूहेदानी भी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि मरीज स्वस्थ है और उसे जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...