11 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्य'क्या सीता माता वीजा लेकर नेपाल से आई थीं...', ये क्या बोल...

‘क्या सीता माता वीजा लेकर नेपाल से आई थीं…’, ये क्या बोल गए सीमा के वकील

Published on

नोएडा,

सीमा हैदर और सचिन के वकील एपी सिंह ने अजीबो-गरीब बयान दिया है. सीमा का बचाव करते हुए उन्होंने कहा, क्या सीता माता वीजा लेकर नेपाल से भारत आई थीं. एपी सिंह सीमा हैदर का हालचाल जानने रबूपुरा पहुंचे थे. सिंह ने सचिन और सीमा हैदर की तरफ से राष्ट्रपति के नाम एक याचिका भी दी है. उसमें कहा है कि सीमा हैदर को पाकिस्तान न भेजा जाए. उसको भारत की नागरिकता दे देनी चाहिए.

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील एपी सिंह निर्भया केस में सुर्खियों में आए थे. वो सोमवार सुबह ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा सीमा हैदर से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान कहा कि और भी बहुत लोग हैं और बहुत से बेटियां ऐसी हैं, जिनके पास भारत की नागरिकता नहीं है. फिर भी भारत में शान से जी रही हैं. सीमा अब भारत की बेटी है, क्योंकि उसने हिंदू धर्म अपना लिया है.

‘अब सीमा हैदर नहीं, सीमा सचिन मीणा कहें’
उन्होंने कहा कि सीमा मांग में सिंदूर लगाती है. चूड़ियां पहनती है और मेहंदी लगाती है. उसने दो बार करवाचौथ का व्रत भी रखा है. अब आप लोग सीमा हैदर न कहकर सीमा सचिन मीणा के नाम से ही पुकारा करें. वो अब भारत की महिला है. सीमा के पहले पति ने यह भी कहा है कि वो तलाक दे चुका है. उससे कई सालों से मिला भी नहीं है.

‘सीमा अवैध रूप से भारत नहीं आई है’
वकील ने कहा कि सीमा अवैध रूप से भारत नहीं आई है. उसके पास नेपाल का वीजा था. उसके बाद वो भारत में घुसी है. नेपाल से हमारे रिश्ते पहले से ही बहुत अच्छे रहे हैं. क्या सीता माता भी वीजा लेकर नेपाल से भारत आई थीं. नेपाल से हमारे रिश्ते अच्छे थे और हमेशा रहेंगे.

‘सच्चा है सीमा का प्यार- एपी सिंह’
एपी सिंह ने ये भी कहा कि पहले सीमा पार से गोलियां आती थीं और अब डोली आई है. जहां तक मुझे पता है, उसका प्यार सच्चा है. उसने नेपाल के मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है. अगर शक है, तो उसका लाई डिटेक्टर टेस्ट या पॉलीग्राफी टेस्ट करवा सकते हैं. CBI या RAW से मामले की जांच करवा ली जाए. अगर, सीमा निर्दोष पाई जाती है तो उसे भारत की नागरिकता जरूर मिलनी चाहिए. साथ ही उसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करवाई जानी चाहिए.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...