11 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeभोपालMP: लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा तो घूस के 5 हजार निगल...

MP: लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा तो घूस के 5 हजार निगल गया पटवारी, अस्पताल में उगले नोट

Published on

कटनी,

मध्य प्रदेश के कटनी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पटवारी रिश्वत की रकम मुंह डालकर चबा गया. बताया जा रहा है कि पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया था. जिसके बाद उसने खुद को बचाने की कोशिश की और रिश्वत की रकम को मुंह में चबाकर निगल गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

रंगे हाथों पकड़े जाने पर रिश्वत के 5 हजार रुपये चबा गया पटवारी
बताया जा रहा है कि ग्राम बिलहरी हल्का में पदस्थ पटवारी गजेंद्र सिंह ने जमीन के एक मामले में फरियादी चंदन सिंह लोधी से पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग की थी. चंदन सिंह लोधी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त जबलपुर से की. इसके बाद लोकायुक्त की टीम मौके पर पहुंची और पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. लेकिन पटवारी गजेंद्र सिंह ने रिश्वत में मिले 500- 500 के 9 नोटों को मुंह में डालकर चबा गया.

इस दौरान लोकायुक्त की 7 सदस्यों की टीम ने नोटों को निकलवाने की पूरी कोशिश की. लेकिन उसने मुंह से रुपये नहीं निकाले तो जिला चिकित्सालय ले जाया गया. कड़ी मशक्कत के बाद पटवारी गजेंद्र सिंह ने रिश्वत के चबे नोटों निकाला गया. इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है.

वाइस रिकॉर्डिंग और अन्य सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है
लोकायुक्त टीम का नेतृत्व कर रहे कमल सिंह उईके का कहना है कि शिकायतकर्ता चंदन लोधी की शिकायत पर दबिश देकर रिश्वतखोर पटवारी गजेंद्र सिंह को 5 हजार के साथ पकड़ा था, लेकिन वो टीम को देखकर नोट खा गया. हालांकि, टीम के पास वाइस रिकॉर्डिंग के साथ साथ अन्य सबूत भी हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, आरोपी गजेंद्र सिंह पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक्शन लिया जा रहा है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...