10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यसड़कों पर पहाड़ का मलबा, बद्रीनाथ हाईवे बंद... बारिश के साथ लैंडस्लाइड...

सड़कों पर पहाड़ का मलबा, बद्रीनाथ हाईवे बंद… बारिश के साथ लैंडस्लाइड का कहर

Published on

नई दिल्ली,

पहाड़ों पर बारिश के बीच उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का सितम देखने को मिल रहा है. बिगड़े मौसम से लगातार कई जगह लैंडस्लाइड हो रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक, आज (25 जुलाई) बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंडस्लाइड की घटना सामने आई. सड़क पर मलबे के चलते रास्ता बंद और यातायात प्रभावित है.

बद्रीनाथ हाईवे पर यातायात बाधित
चमोली पुलिस के मुताबिक, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग और पुरसारी के पास सड़क मलबे के कारण रास्ता बंद है. चमोली पुलिस ने इस इलाके का एक वीडियो भी शेयर किया. बता दें कि बारिश से जगह-जगह लैंडस्लाइड देखने को मिल रही है. लंबे-लंबे चीड़ के पेड़ दरकते पहाड़ के साथ नीचे जा रहे हैं. पेड़ों के साथ लैंडस्लाइड का पूरा मलबा नीचे बह रही नदी में गिर रहा है. इस वजह से सड़क ही नहीं, नदी की धारा में भी रुकावट आ रही है.

यमुनोत्री नेशनल हाइवे बंद
यमुनोत्री नेशनल हाइवे पहाड़ी से गिर रहे मलबे के कारण पिछले चार दिनों से बंद पड़ा है, जिसे अभी तक खोला नहीं जा सका है. लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तराखंड में 300 से अधिक सड़कें बंद हैं, जिनको खोलने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग में पीएमजीएसवाई को तैनात किया हुआ है. रास्ते खोले तो जा रहे हैं लेकिन बारिश के कारण फिर से बंद हो रहे हैं जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है.

तीर्थयात्रियों पर असर
इससे पहले डाबरकोट की पहाड़ियों से गिर रहे पत्थरों की दिलदहला देने वाली तस्वीर सामने आई थी. पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों का असर तीर्थ यात्रियों पर भी पड़ रहा है. तीर्थ यात्रियों के वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है. पिछले दिनों पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक पुलिस कर्मी की मौत हो चुकी है.

अभी जारी रहेगी बारिश
ताजा मौसम की बात करें तो यहां अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है. उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में अगले पांच दिन तक भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक, चमोली में आज और कल (25-26 जुलाई) आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश होगी. हालांकि, इसके बाद भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. IMD के मुताबिक, उत्तराखंड के सभी इलाकों में 30 जुलाई तक आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और और कुछ स्थानों पर भारी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

राजधानी देहरादून के सभी इलाकों में 28 जुलाई तक आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर भारी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान अधिकतम 30 से 34 के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 23 से 24 के बीच रह सकता है. चमोली में ये तापमान 20 से 21 के बीच दर्ज किया जा सकता है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...