10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी की संसदीय दल की बैठक शुरू, पीएम मोदी भी पहुंचे, मॉनसून...

बीजेपी की संसदीय दल की बैठक शुरू, पीएम मोदी भी पहुंचे, मॉनसून सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा

Published on

नई दिल्ली,

बीजेपी की संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है. मॉनसून सत्र में यह पहली संसदीय बैठक है. इसमें पीएम मोदी भी पहुंच गए हैं. यह बैठक संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में चल रही है. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम केंद्रीय मंत्री मौजूद हैं.

दरअसल, संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है. लेकिन मणिपुर की घटना को लेकर हंगामा मचा हुआ है. विपक्ष इस मुद्दे पर संसद में पीएम मोदी का बयान और विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा है. जबकि सरकार गृहमंत्री अमित शाह के जवाब के साथ अल्पकालिक चर्चा के लिए तैयार है. लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर पीएम मोदी के बयान पर अड़ा है.

संसदीय दल की बैठक में क्या होगा?
संसदीय दल की बैठक में मॉनसून सत्र में पेश किए जाने वाले बिलों पर प्रेजेंटेशन होगी. इसके अलावा मणिपुर को लेकर जिस तरह से विपक्ष का हंगामा जारी है, उस पर भी सांसदों की ब्रीफ होगी. इसके अलावा सरकार मॉनसून सत्र को लेकर अपनी रणनीति पर चर्चा करेगी.

आप सांसद संजय सिंह सस्पेंड
– इससे पहले सोमवार को मॉनसून सत्र के तीसरे दिन भी संसद में गतिरोध जारी रहा. इसके चलते सदन की कार्यवाही नहीं चल पाई. इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को विपक्ष से मणिपुर मुद्दे पर बहस शुरू करने की अपील की. उधर, राज्यसभा में हंगामे को लेकर आप सांसद संजय सिंह को पूरे मॉनसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया.

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री संसद में चर्चा से डर रहे हैं, लेकिन बीजेपी का दावा है कि विपक्ष भाग रहा है क्योंकि वह नहीं चाहता कि कुछ तथ्य सामने आएं. AAP के सांसद संजय सिंह को मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के विरोध के दौरान सदन के वेल में पहुंचने और अध्यक्ष की ओर इशारा करने के बाद निलंबित कर दिया गया.

सदन के नेता पीयूष गोयल संजय सिंह को सस्पेंड करने के लिए प्रस्ताव लाए थे. यह ध्वनिमत से पास हो गया. पीयूष गोयल ने कहा कि संजय सिंह की इस तरह की हरकत सही नहीं है. ये सदन के नियमों के खिलाफ है. उन्होंने कहा, मैं सभापति से अपील करता हूं कि वे संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई करें. उन्होंने कहा, सरकार संजय सिंह के सस्पेंशन के लिए प्रस्ताव लाती है कि उन्हें पूरे मॉनसून सत्र के लिए सस्पेंड किया जाए. इस पर सभापति ने कहा कि आप प्रस्ताव लाएं.

संजय सिंह के निलंबन पर मचा बवाल
संजय सिंह पर हुई निलंबन की कार्रवाई के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार पर निशाना साधा. इतना ही नहीं कार्रवाई के विरोध में विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर धरना भी दिया. इस प्रदर्शन में AAP सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक और सुशील गुप्ता के अलावा TMC से डोला सेन और शांता छेत्री, कांग्रेस से इमरान प्रतापगढ़ी, अमीबेन और जेबी माथेर, CPM से बिनॉय विश्वम, CPI से राजीव के अलावा BRS नेता भी शामिल हुए.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...