10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीति'जो कहना है कह लीजिए, We are India...', नए बने गठबंधन...

‘जो कहना है कह लीजिए, We are India…’, नए बने गठबंधन को लेकर तंज पर PM मोदी को राहुल गांधी का करारा जवाब

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विपक्षी गठबंधन पर दिए बयान को लेकर पलटवार किया है. राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी आप जो चाहें कह लीजिए, हम INDIA हैं. दरअसल, पीएम मोदी ने मंगलवार को बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A) पर निशाना साधा था. पीएम मोदी ने कहा था, इंडिया नाम लगा लेने से ही नहीं हो जाता. ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी इंडिया लगाया था और इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी इंडिया है.

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ”आप हमें जो चाहें बुला लें मोदी जी. हम भारत हैं. हम मणिपुर को ठीक करने और हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेंगे. हम राज्य के सभी लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे. हम मणिपुर में भारत के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे.”

क्या कहा था पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने बीजेपी सांसदों को संबोधित करते हुए कहा था, विपक्ष बिखरा हुआ और हताश है. विपक्ष के रवैये से ऐसे लग रहा है कि उनको लंबे समय तक सत्ता में आने की इच्छा नहीं है. पीएम मोदी ने कहा, इंडिया नाम लगा लेने से ही नहीं हो जाता. ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी इंडिया लगाया था और इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी इंडिया है.

खड़गे ने भी किया पलटवार
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा, इतने सारे प्रतिनिधि संसद में चार दिन से 267 के तहत नोटिस दे रहे हैं. ऐसा पहली बार नहीं है. इस सदन में बीजेपी सरकार के दौरान ही 267 के तहत चर्चा हो चुकी है. कांग्रेस सरकार में भी 267 के तहत चर्चा हो चुकी है. लेकिन आज मणिपुर जल रहा है. वहां रेप हो रहे हैं. आज हम मणिपुर की बात कर रहे हैं. पीएम ईस्ट इंडिया की बात कर रहे हैं. इंडिया मीन्स ईस्ट इंडिया बोल रहे हैं.

संजय सिंह ने भी साधा निशाना
उधर, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, मोदी जी, आप कांग्रेस विरोध में इतने अंधे हो गए कि इंडिया से ही नफरत करने लग गए. सुना है आज कुंठा में आ कर आपने इंडिया पर ही हमला बोल दिया. वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने कहा, बीजेपी के हाफिज सईद और ओसामा बिन लादेन से करीबी रिश्ते हैं. इसलिए पीएम उन्हें याद कर रहे. पीएम के पूर्वज अंग्रेजों से मिले हुए थे, इसलिए उन्हें ईस्ट इंडिया कंपनी याद आ रही है.

मणिपुर को लेकर मचा है घमासान
दरअसल, मणिपुर में 3 मई से हिंसा जारी है. पिछले दिनों मणिपुर का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें भीड़ दो महिलाओं के साथ दरिंदगी करती हुई नजर आई थी. ये वीडियो 4 मई का है. यही मुद्दा संसद के मॉनसून सत्र में छाया हुआ है. विपक्ष इस मुद्दे पर संसद में पीएम मोदी का बयान और विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा है. जबकि सरकार गृहमंत्री अमित शाह के जवाब के साथ अल्पकालिक चर्चा के लिए तैयार है. लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर पीएम मोदी के बयान पर अड़ा है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...