10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeराजनीतिHow Can You Do it... चिदंबरम का एक 'शब्द​बाण' जो राज्‍यसभा में...

How Can You Do it… चिदंबरम का एक ‘शब्द​बाण’ जो राज्‍यसभा में धनखड़ को चुभ गया

Published on

नई दिल्ली

मॉनसून सत्र में संसद के भीतर काम नहीं, हंगामा चल रहा है। बीच-बीच में थोड़ी देर के लिए कार्यवाही चलती है तो नोक-झोंक हो जाती है। राज्यसभा में मंगलवार को कई बार ऐसे मौके आए। दरअसल, विपक्षी दल संसद में मणिपुर हिंसा के मसले पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में बयान दें। मंगलवार दोपहर को स्थगन के बाद कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने यही मांग उठाई। सभापति जगदीप धनखड़ ने मांग ठुकरा दी। नारेबाजी के बीच सभापति ने सदस्यों को प्रश्नकाल का महत्व समझाने की कोशिश की। इसी बीच, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की एक बात सभापति को चुभ गई। सभापति धनखड़ नाराजगी जाहिर करते हुए बोले, ‘मिस्टर चिदंबरम, वह एडवोकेट हैं, सदन के वरिष्ठ सदस्य हैं, आज उन्होंने मुझसे मुखातिब होते हुए कहा- How can you do it?’ सभापति और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच में भी चुटीली बहस हुई।

चिदंबरम की किस बात पर सुनाने लगे सभापति
सभापति ने कहा, ‘हमें अनुशासनहीनता के प्रति जीरो टॉलरेंस रखनी होगी। हमारा अनुशासन अनुकरणीय होना चाहिए।’ इसके बाद कांग्रेस के सदस्‍यों की ओर से पीएम मोदी के बयान की मांग दोहराई गई। सभापति ने कहा, ‘मिस्‍टर पी चिदंबरम ने यह मामला उठाया। उन्‍होंने संसद के अपने समूचे अनुभव का इस्‍तेमाल करते हुए मुद्दा उठाया। वह मिड 80s में संसद में आए। मैं उस वक्‍त थोड़ा हैरान हुआ जब उन्‍होंने कहा, हाउ कैन यू डू इट? इतने अनुभवी व्‍यक्ति का ऐसी बात करना, मैं उनसे अपील करूंगा कि वे उन तर्कों को देखें जिनके आधार पर मैंने (प्रस्‍ताव) लौटाया है।’

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...