10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्य‘मुझे मौत दे दो’... पूर्व बीजेपी विधायक संजीव सिंह ने मांगी इच्छामृत्यु,...

‘मुझे मौत दे दो’… पूर्व बीजेपी विधायक संजीव सिंह ने मांगी इच्छामृत्यु, हत्याकांड मामले में 6 साल से जेल में है बंद

Published on

धनबाद

जेल में बंद झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह अब जीना नहीं चाहते। उन्होंने अदालत से इच्छामृत्यु की इजाजत देने की गुहार लगाई है। उन्होंने अदालत को दिए गए दरख्वास्त में कहा है कि वह बुरी तरह बीमार हैं। लेकिन, सरकार उनका उचित इलाज नहीं होने देना चाहती। ऐसी स्थिति में वह अपने लिए मौत चाहते हैं।

संजीव सिंह 60 से 80 के दशक में धनबाद के माफिया किंग कहे जाने वाले सूरजदेव सिंह के पुत्र हैं। उन पर अपने चचेरे भाई और धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या का आरोप है। इस मामले में वह पिछले पांच साल से भी ज्यादा वक्त से जेल में बंद हैं।

जेल में कुर्सी से गिरने से हुए है जख्मी
पिछले 11 जुलाई को वह जेल में कुर्सी से गिरकर जख्मी हो गए थे। उनका इलाज धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमसीएच) में चल रहा है।

मृत्यु के बाद अंग दान करने की भी जताई इच्छा
संजीव सिंह ने अदालत से इच्छामृत्यु की गुहार तो लगाई ही है, उन्होंने मृत्यु के बाद अपने अंगों को दान करने की भी इच्छा जताई है। संजीव सिंह के वकील मोहम्मद जावेद ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट सेशन कोर्ट में यह अपील दायर की गयी है।

सुपर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भेजने का आग्रह
सोमवार को संजीव के बेहतर इलाज के लिए सुपर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल भेजे जाने के आवेदन पर अदालत में सुनवाई हुई थी। सुनवाई के दौरान जेल प्रशासन ने संजीव सिंह की स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट सौंपी थी। इस पर अदालत ने आदेश सुरक्षित रखा है।

निजी खर्च पर इलाज कराने जताई इच्छा
इसके पूर्व 22 जुलाई को अदालत में एसएनएमसीएच एवं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी धनबाद के कार्यालय की ओर से रिपोर्ट पेश की गई थी। इसमें संजीव सिंह को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेजे जाने की अनुशंसा की गई थी। संजीव सिंह रिम्स के बजाय बाहर में किसी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अपने खर्च पर इलाज कराना चाहते हैं। उनके अधिवक्ता का कहना है कि यदि समय पर ठीक ढंग से इलाज की सुविधा नहीं मिली तो किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...