9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यमहाराष्‍ट्र: अंग्रेज की औलाद हो क्‍या? एक मिनट में सारी मस्‍ती उतार...

महाराष्‍ट्र: अंग्रेज की औलाद हो क्‍या? एक मिनट में सारी मस्‍ती उतार दूंगा, शिंदे गुट के सांसद ने तहसीलदार को हड़काया

Published on

नांदेड़

तुम्‍हारी शिकायतें बहुत बढ़ गई हैं। लोगों की समस्याओं का समाधान करो। क्या अंग्रेज की औलाद हो? तंबी हिंगोली के सांसद हेमंत पाटिल ने माहुर के तहसीलदारों को इस तरह से धमकाया। पाटि‍ल ने चेतावनी देते हुए कहा क‍ि ज्‍यादा मौज-मस्ती में मत रहो। एक मिनट में सारी मौज-मस्ती उतार देंगे। सांसद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना सोमवार रात माहुर तालुका की है। जब सांसद बार‍िश से हुए नुकसान का जायजा लेने क्षेत्र में पहुंचे थे।

दरअसल भारी बारिश और पैनगंगा नदी में बाढ़ से किनवट और माहुर तालुका में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पानी के कारण खेतों में फसलें बह गई हैं। कई घर भी ढह गए हैं। सोमवार रात करीब दस बजे शिंदे गुट के सांसद हेमंत पाटिल ने माहुर तालुका के कुछ गांवों और खेतों का निरीक्षण दौरा किया। प्रभावित किसानों से बातचीत की। इस मौके पर सांसद हेमंत पाटिल ने बाढ़ में फंसे आनंदनगर टांडा के लोगों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना।

क‍िसानों ने की तहसीलदार की श‍िकायत
इस दौरान वहां के किसानों और नागरिकों ने माहुर के तहसीलदार किशोर यादव की शिकायत की। लोगों ने सांसद पाटिल से कई शिकायतें कीं कि तहसीलदार फोन नहीं उठाते और किसानों की समस्या नहीं सुनते। इस पर सांसद हेमंत पाटिल ने मुख्यमंत्री को नुकसान की जानकारी देने के लिए उनके निजी सहायक को फोन किया और तहसीलदार किशोर यादव को फोन उठाने के लिए कहा। लेकिन तहसीलदार ने कहा कि मैं अभी खाना खा रहा हूं। कुछ देर बाद जब तहसीलदार मौके पर आए तो सांसद ने तहसीलदार को आड़े हाथों ले लिया।

क्‍या बोले सांसद
सांसद ने कहा क‍ि लोगों की ओर से सैकड़ों शिकायतें आई हैं। वे(तहसीलदार) अपना काम क्यों नहीं करते? क्या तुम अंग्रेज की औलाद हो, लोगों के सवाल समझ में नहीं आते? क्या आपको मजा आता है? यह कहते हुए सांसद ने तहसीलदार को हड़काया। सांसद हेमंत पाटिल ने इस मुद्दे पर तहसीलदारों पर अच्छा कटाक्ष किया कि वे फोन क्यों नहीं उठाते हैं। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस दौरान सांसद हेमंत पाटिल ने कहा कि आनंदनगर टांडा के नागरिकों के पुनर्वास के लिए प्रयास किए जाएंगे।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...