9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीतिमिशन 2024 में लगे Rahul Gandhi की भारत जोड़ो यात्रा-2 में वेस्ट...

मिशन 2024 में लगे Rahul Gandhi की भारत जोड़ो यात्रा-2 में वेस्ट UP पर रहेगा फोकस! कांग्रेस तैयार कर रही प्लान

Published on

मेरठ

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और विपक्षी मोर्चा इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के प्रमुख चेहरे राहुल गांधी जल्द अपनी भारत जोड़ों यात्रा-2 शुरू करने वाले हैं। तीन तारीख में से एक पर फाइनल मोहर लगनी बाकी हैं। यात्रा पहले चरण में उपेक्षित रखी गई यूपी को इस बार खास तवज्जो मिलने के संकेत हैं। खासकर वेस्ट यूपी पर ज्यादा फोकस रखने की रणनीति यात्रा के संयोजक दिग्विजय सिंह की तरफ से बनाई गई हैं। ताकि बेल्ट में यूपी की 24 से ज्यादा लोकसभा सीटों को साधा जा सके।

ऐसा बताया जा रहा है कि ऐसा राहुल गांधी के निर्देश पर किया जाना प्रस्तावित है। बीजेपी बनाम विपक्ष की 2024 में लड़ाई को देखते हुए बदली राजनीति के तहत और एकजुटता का संदेश देने के लिए राहुल गांधी के साथ समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी हमाराही बन सकते है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी का कहना है कि यात्रा का रूट और तारीख जल्द फाइनल हो जाएगी।

कांग्रेस से सीनियर नेता की माने तो भारत जोड़ो यात्रा-2 को शुरू करने की पार्टी की पूरी तैयारी है। यात्रा से जुड़े रणनीतिकारों ने तीन तिथि- स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 12 सितंबर और गांधी जयंती 2 अक्टूबर, में से किसी एक से याक्षा शुरू करना प्रस्तावित हैं। वैसे खुद राहुल गांधी चुनाव में कम वक्त होने के चलते 15 अगस्त से ही यात्रा निकालने की मंशा जता चुके हैं। यात्रा वैसे तो गुजरात के पोरबंदर (महात्मा गांधी का जन्मस्थल) से शुरू होगी और समापन त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में होना प्रस्तावित है।

दरअसल, वेस्ट यूपी पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पूरा फोकस हैं। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री, संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश के मंत्री, संगठन के लोगों, राज्यसभा सांसदों को वेस्ट यूपी में एक एक सीट पर लगाया हुआ हैं। बीजेपी 2019 में सबसे ज्यादा सीट वेस्ट यूपी से ही हारी थी। जिनमें सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर शामिल हैं। रामपुर बाद में उपचुनाव में बीजेपी ने जीत ली थी। इसलिए इस बार इन सीटों को जीतने की फिराक में बीजेपी पूरी कोशिश कर रही हैं। यहां वे पिछड़े समाज के नेताओं को लगातार पार्टी से जोड़ रही हैं। सोमवार को ही पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी और पूर्व राज्यसभा सांसद राजपाल सैनी को बीजेपी में शामिल किया है।

राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा यूं तो कन्याकुमारी से कश्मीर तक 136 दिन में चार हजार किलोमीटर चली थी, लेकिन यूपी में सिर्फ दो दिन में 120 किलोमीटर चली थी। तीसरे दिन सुबह ही हरियाणा पहुंच गई थी। यात्रा वेस्ट यूपी के गाजियाबाद से एंट्री कर शामली, बागपत जिले से गुजरी थी वह भी बाहरी छोर से होकर। तब कांग्रेस पर यूपी की उपेक्षा का आरोप लगने तो पार्टी के थिंक टैंक ने दावा किया था यात्रा के दूसरे चरण में यूपी खासकर वेस्ट यूपी पर खास ध्यान दिया जाएगा।

कांग्रेस के सीनियर नेता के मुताबिक यात्रा का अभी रूट साफ नहीं हुआ है। लेकिन सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, देवबंद, मेरठ, बागपत, बिनजौर, मुरादाबाद, नगीना, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़ आदि लोकसभा सीटों से गुजर सकती है। कांग्रेस जिस जिले में खुद को मजबूत मान रही है, वहां ज्यादा वक्त यात्रा का गुजारा जाएगा। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान कांग्रेस का कुनबा बढाओ अभियान चलाने का भी प्रोग्राम हैं। यानी दूसरे दलों के असरदार और कद्दावर नेताओं को यात्रा के दौरान कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी।

वेस्ट यूपी के कई बड़े मुस्लिम नेताओं पर पार्टी की नजर हैं। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी का कहना है कि तैयारी पूरी है। वेस्ट यूपी की करीब 25 सीटों पर फोकस रहेगा। जल्द यात्रा की तिथि और रूट फाइनल हो जाएगा। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की रणनीति है। कांग्रेस के मेरठ के प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर का कहना है कि एक यात्रा प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से निकाली जानी है। इस यात्रा के लिए मेरठ, बागपत, हापुड़ आदि का प्रोग्राम तय हो गया हैं। करीब 20 हजार लोगों इस यात्रा में शामिल होंगे। एक दो दिन में यात्रा के पड़ाव का स्थान फाइनल कर दिया जाएगा।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...