9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीतिमहिला मंत्रियों को नीचा दिखाने की कोशिश मत करो.. जब भड़क गईं...

महिला मंत्रियों को नीचा दिखाने की कोशिश मत करो.. जब भड़क गईं स्मृति इरानी

Published on

राज्यसभा में आज तीन बड़े नेता बहुत ही नाराज दिखे। पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विपक्षी सदस्यों के उन्हें धोखेबाज कहने पर काफी नाराज हो गईं। इसके बाद सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे अपने अपमान पर भड़क गए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी भी विपक्ष की टोकाटोकी को लेकर काफी नाराज हो गईं। दरअसल, सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रश्न नंबर 66 का जिक्र करते हुए अमी याज्ञनिक का नाम पुकारा। जिसमें उन्होंने कहा कि क्या महिला मंत्री मणिपुर के मुद्दे पर बोलेंगी? तब सभापति ने कहा कि ये रिकॉर्ड में नहीं जाएगा। सभापति ने कहा कि ये अपनी शक्ति का दुरुपयोग करना है।

जानें क्यों भड़क गईं स्मृति इरानी
अमी याज्ञनिक के सवाल से स्मृति इरानी काफी नाराज हुईं। उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि महिला मंत्री न केवल मणिपुर बल्कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ और बिहार पर भी बोलेंगी। आप बताइए क्या आपके पास चर्चा की हिम्मत है?

छत्तीसगढ़ पर बहस की हिम्मत कब होगी?
स्मृति इरानी ने पूछा कि क्या आपमें छत्तीसगढ़ पर बहस करने की हिम्मत है? इस दौरान विपक्ष के सांसद काफी हंगामा करते रहे। इस दौरान इरानी के आगे बैठीं निर्मला भी उनकी हां में हां मिलाती दिखीं।

बिहार पर कब बोलोगे?
इरानी ने कहा क्या आपमें बिहार पर चर्चा करने की हिम्मत है? आपमे कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं के साथ रेप की घटनाओं पर चर्चा करने की हिम्मत है? महिला मंत्रियों को नीचा दिखाने की कोशिश मत करो।

पीटी उषा के सवाल के दौरान हंगामे पर हुईं नाराज
इसी दौरान इरानी ने पीटी उषा के सवाल के दौरान विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पीटी उषा जैसी लीजेंड के सवाल पूछने के दौरान हंगामा करना सही नहीं है। उषा ने जो देश को दिया है उसपर सबको गर्व करने की जरूरत है।

इरानी के जवाब के दौरान विपक्ष करता रहा हंगामा
इरानी जब उषा के सवाल का जवाब दे रही थीं तो विपक्षी सांसद वी वॉन्ट जस्टिस का शोर कर रहे थे। हालांकि, इरानी के जवाब के दौरान सत्ता पक्ष के सदस्यों ने मेज बजाकर उनके जवाब का स्वागत भी किया।

सवालों का जवाब दे रही थीं इरानी
महिला और बाल विकास मंत्री इरानी आज राज्यसभा में सदस्यों के सवाल का जवाब दे रही थीं। इसी दौरान मणिपुर के मुद्दे पर विपक्षी सांसद लगातार हंगामा करते रहे।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...