9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यUP: नाबालिग का रेप कर वीडियो बनाया, दरिंदों से रहम की भीख...

UP: नाबालिग का रेप कर वीडियो बनाया, दरिंदों से रहम की भीख मांगती रही लड़की

Published on

मेरठ,

मेरठ में एक नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी का वीडियो वायरल हुआ है. निर्वस्त्र लड़की रहम की भीख मांग रही है. लेकिन आरोपी उसके साथ बदसलूकी करने में लगे हैं. किशोरी की मां ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया और पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गांव के एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया और ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो बनाया.

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो कुछ महीनों पहले बनाया गया था. पीड़िता ने बताया कि प्रेमी नशीला पदार्थ खिलाकर उसे जंगल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान गांव के चार लोग आ गए लड़की के साथ मारपीट की और नग्न अवस्था में उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. पुलिस ने चार नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य की तलाश में जुटी है.बता दें, मणिपुर के कांगपोकपी जिले में 4 मई को पुरुषों के एक समूह ने दो महिलाओं को नग्न घुमाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने का वीडियो 19 जुलाई को सामने आया था. जिसकी देशभर में निंदा हुई थी.

जंगल में नाबालिग के साथ हुई बदसलुकी
पीड़ित परिवार का कहना है कि गांव के रहने वाले युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर दो साल तक रेप किया. नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया कि लगभग तीन माह पहले शाकिर नाम का युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर जंगल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

इस दौरान राधना निवासी शोएब गद्दी, गुलजार व पप्पू एक अज्ञात के साथ वहां पहुंच गए और मेरी बेटी का वीडियो बनाया और उसके साथ मारपीट भी की. बेटी का प्रेमी शाकिर उसे अकेला छोड़कर वहां से फरार हो गया. इन लोगों ने जबरदस्ती बेटी के कपड़े छीने. वह रहम की भीख मांगती रही पर वह नहीं माने. उस वीडियो को शोएब गद्दी ने अपने मोबाइल से वायरल कर दिया. इस दौरान नाबालिग गिड़गिड़ाती रही ‘भैया प्लीज कपड़े पहन लेने दो, प्लीज भैया’ लेकिन आरोपी उसे पीटते रहे.

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि थाना किठौर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाना पर तहरीर दी थी कि उसकी बेटी के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर 2 वर्षों से यौन शोषण किया. साथ ही उसके कुछ दोस्तों ने बेटी के साथ अभद्रता की और उसका एक वीडियो भी बनाया. इस संबंध में तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है. जिसमें 3 लोगों की गिरफ्तार कर लिया गया. युवती का 164 का बयान और मेडिकल कराए जाने की कार्रवाई की जा रही है. शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी जल्द ही की जाएगी.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...