9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीतिदूसरा कार्यकाल खत्म नहीं, पीएम मोदी ने की तीसरे टर्म की बात,...

दूसरा कार्यकाल खत्म नहीं, पीएम मोदी ने की तीसरे टर्म की बात, बताया क्या होगा सबसे बड़ा टारगेट

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबरदस्त आत्मविश्वास दिखाते हुए अपने लिए तीसरे टर्म की बात कर दी है। उनकी तरफ से कहा गया है कि इस सरकार के तीसरे टर्म में भारत की अर्थव्यवस्था टॉप 3 देशों में शामिल हो जाएगी। अब पीएम मोदी का बयान अपनी जगह है, लेकिन क्योंकि उन्होंने सबसे ज्यादा जोर तीसरे टर्म पर दिया, ये बताने के लिए काफी है कि उन्होंने पूरे विपक्ष को बड़ा संदेश देने का काम कर दिया है।

असल में बुधवार को पीएम मोदी ने प्रगति मैदान में कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया था। इस कन्वेंश सेंटर का नाम भारत मंडपम रखा गया है। अब कहने को पीएम एक सरकारी कार्यक्रम में गए थे, लेकिन उनकी तरफ से संदेश तीसरी टर्म को लेकर दे दिया गया। पीएम मोदी ने कहा कि पहले टर्म की शुरुआत में भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी, दूसरे टर्म में हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए। अब तीसरे टर्म में टॉप 3 एक नाम भारत का होगा। भारत अर्थव्यवस्था के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचर रहेगा। ये मोदी की गारंटी है।

‘भारत का बढ़ता कद भारत मंडपम से पूरी दुनिया देखेगी’
मोदी ने कहा कि आज दुनिया यह स्वीकार कर रही है कि भारत ‘लोकतंत्र की जननी’ है. आज जब हम आजादी के 75 वर्ष होने पर ‘अमृत महोत्सव’ मना रहे हैं, यह ‘भारत मंडपम’ हम भारतीयों द्वारा अपने लोकतंत्र को दिया एक खूबसूरत उपहार है. कुछ हफ्तों बाद यहां G20 से जुड़े आयोजन होंगे. भारत के बढ़ते कदम और भारत का बढ़ता कद इस ‘भारत मंडपम’ से पूरी दुनिया देखेगी.

‘नकारात्मक सोच वालों ने खूब तूफान मचाया’
कन्वेंशन सेंटर ‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘इस निर्माण को रोकने के लिए नकारात्मक सोच वालों ने क्या कुछ कोशिश नहीं की. खूब तूफान मचाया. अदालतों के चक्कर काटे, लेकिन जहां सत्य होता है वहां ईश्वर भी होता है. अब ये सुंदर परिसर आपकी आंखों के सामने मौजूद है.’

पीएम ने आगे कहा कि ‘कर्तव्यपथ’ को लेकर भी ऐसी आवाजें उठी थीं. लेकिन जब कर्तव्य पथ बन गया तो वे लोग भी कहने लगे कि अच्छा हुआ, ये देश की शोभा बढ़ाने वाला है. मोदी ने कहा कि ‘भारत मंडपम’ के लिए भी वो ‘टोली’ खुलकर बोले ना बोले लेकिन भीतर से ऐसा ही स्वीकार करेगी.मोदी ने आगे कहा कि कौन सा भारतीय होगा जिसका सिर भारत की नई संसद देखकर ऊंचा नहीं होगा? वह बोले कि जल्द ही दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम ‘युगे युगीन भारत’ बनेगा.

देशवासियों को दी ‘गारंटी’
अपने संबोधन में पीएम ने कहा, ‘पहले टर्म (मोदी सरकार का पहला कार्यकाल) की शुरुआत से पहले भारत की अर्थव्यस्था 10वें नंबर पर थी. दूसरे टर्म (साल 2019) में भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. तीसरे टर्म (2024) में टॉप 3 में एक नाम भारत का होगा. तीसरे टर्म में भारत टॉप 3 में पहुंचकर रहेगा. ये मोदी की गारंटी है.’

बता दें कि किस देश की अर्थव्यवस्था कैसी है इसको जीडीपी से नापा जाता है. जीडीपी से पता चलता है कि एक देश की आर्थिक संप्रभुता, विकास की दर, विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादन का स्तर, और लोगों के आर्थिक दशा कैसी है.अर्थव्यवस्था की बात करें तो फिलहाल टॉप पर अमेरिका, दूसरे नंबर पर चीन, तीसरे पर जापान और चौथे पर जर्मनी है. इसके बाद पांचवे नंबर पर भारत आता है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...