9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यNDA में सिर्फ ये 3 पार्टियां ही मजबूत...', उद्धव का बीजेपी पर...

NDA में सिर्फ ये 3 पार्टियां ही मजबूत…’, उद्धव का बीजेपी पर तंज

Published on

मुंबई,

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे बीजेपी पर तंज साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में केवल तीन मजबूत पार्टियां हैं. ये प्रवर्तन निदेशालय (ED), आयकर विभाग (IT) और सीबीआई(CBI) . राज्यसभा सदस्य संजय राउत शिवसेना (UBT) के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक हैं, उनके साथ एक इंटरव्यू में उद्धव ने मणिपुर में जातीय हिंसा को लेकर केंद्र की आलोचना की. साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर का दौरा करने के लिए भी तैयार नहीं हैं.

बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA की हाल ही में दिल्ली में बैठक हुई थी. इस मीटिंग पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने दावा किया कि जब चुनाव करीब आते हैं, तो बीजेपी के लिए उसकी सरकार NDA सरकार होती है, लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म हो जाएंगे, यह मोदी सरकार बन जाएगी. एनडीए में शामिल 38 दलों के नेताओं की पिछले हफ्ते दिल्ली में मुलाकात हुई थी. उसी दिन बेंगलुरु में शिवसेना (UBT) समेत 26 विपक्षी दलों की बैठक हुई और सर्वसम्मति से उनके गठबंधन का नाम I.N.D.I.A.रखने का प्रस्ताव अपनाया गया.

उद्धव ने कहा कि एनडीए में 38 पार्टियां हैं. लेकिन एनडीए में ED, CBI और IT ये 3 पार्टियां ही मजबूत हैं. लेकिन बाकी पार्टियां कहां हैं? कुछ पार्टियों के पास एक भी सांसद नहीं है. समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर ठाकरे ने कहा कि बीजेपी को पहले कश्मीर से कन्याकुमारी तक गोहत्या पर प्रतिबंध के लिए कानून लाना चाहिए.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कानून के सामने हर कोई समान है, तो बीजेपी में जो लोग भ्रष्ट हैं, उन्हें भी दंडित किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि ‘असली शिव सेना’ वहीं हैं, जहां ठाकरे परिवार है. उद्धव ने कहा कि जिन लोगों ने शिवसेना में फूट डाली, उन्होंने सोचा कि यह खत्म हो जाएगी, लेकिन यह फिर से उभर रही है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...