9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीतिसोनिया गांधी ने दिल पर हाथ रखकर दिया संजय सिंह का साथ,...

सोनिया गांधी ने दिल पर हाथ रखकर दिया संजय सिंह का साथ, लोकसभा चुनाव से पहले इस तस्वीर के संकेत समझिए

Published on

नई दिल्ली

संसद परिसर के बाहर विपक्षी दलों की एकजुटता का एक अलग ही नजारा बुधवार दिखाई दिया। खासकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच में। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी ने AAP सांसद संजय सिंह की तारीफ करते हुए समर्थन की बात कही। सोनिया गांधी के इस कदम को इन दोनों पार्टियों के बीच नई दोस्ती के तौर देखा जा रहा है। हालांकि इसकी झलक बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक में ही दिख गई थी। इस बैठक से पहले बड़ा सवाल था कि क्या दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मीटिंग में हिस्सा लेंगे। क्योंकि उनकी मांग थी कि दिल्ली वाले अध्यादेश पर कांग्रेस खुलकर उसके समर्थन का ऐलान करे। कांग्रेस ने ऐसा किया भी। वहीं बेंगलुरु में कांग्रेसी नेताओं की ओर से केजरीवाल समेत दूसरे AAP नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। वहां नेता गले मिलते नजर आए। अब इसी कड़ी में आज की यह तस्वीर दिखती है। हालांकि मॉनसून सत्र में जब से संजय सिंह को पूरे सत्र से निलंबित किया गया है तब से ऐसा ही है।

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने मॉनसून सत्र से निलंबित आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह से बुधवार को कहा कि वह उनका समर्थन करती हैं। अपने निलंबन के खिलाफ संजय सिंह संसद परिसर में ही धरने पर बैठे हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए संसद भवन में जा रही थी और उसी दौरान वह संजय सिंह के पास रुकीं और उनसे बातचीत की। कांग्रेस के कुछ नेताओं और समर्थकों द्वारा इसका वीडियो जारी किया गया है। संजय सिंह ने सोनिया गांधी को बताया कि सिर्फ मणिपुर के मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जवाब मांगने के लिए उन्हें निलंबित कर दिया गया।

इसके बाद सोनिया गांधी ने उनसे कहा कि आपको हमारा समर्थन है। संजय सिंह की ओर से ट्विटर पर यह वीडियो शेयर भी किया गया है। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को सोमवार को राज्य सभा में हंगामा और आसन के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए वर्तमान मॉनसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था। संजय सिंह को जब निलंबित किया गया उस वक्त भी पूरी तरह कांग्रेस इस फैसले के विरोध में खड़ी रही। कांग्रेस ने सांसद संजय सिंह को राज्यसभा से मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किए जाने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह अनुचित है।

संजय सिंह के खिलाफ इस कार्रवाई पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा यह उचित नहीं है। यूपीए सरकार में कितनी बार ऐसा हुआ एनडीए के लोग आसन के निकट आकर प्रदर्शन करते थे और उस समय के नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली जी कहते थे कि यह हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि निलंबन की कार्रवाई अनुचित है और वह इसकी घोर निंदा करते हैं। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी रात में प्रदर्शन के वक्त संजय सिंह के साथ सुर में सुर मिलाया।

अभी हाल ही में विपक्षी दलों का नया गठबंधन I.N.D.I.A बना है। मॉनसून सत्र के दौरान विपक्षी गठबंधन पूरी तरह एकजुट दिख रहा है। इसकी अगुवाई कांग्रेस की ओर से की जा रही है। एक बात तो लगभग तय है कि यदि सीटों का मामला अधिक नहीं अटका तो I.N.D.I.A में शामिल विपक्षी दल एक साथ लोकसभा चुनाव में उतरेंगे। I.N.D.I.A में कांग्रेस और AAP को लेकर ही सबसे अधिक सवाल थे। इस पूरे घटनाक्रम में जिस तरीके से दोनों दल करीब आ रहे हैं उससे अपने-अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी संदेश देने की कोशिश है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...