9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यवर्दी का रौब! इंस्पेक्टर के इस Viral Video से पुलिस महकमे में...

वर्दी का रौब! इंस्पेक्टर के इस Viral Video से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Published on

कौशाम्बी ,

यूपी के कौशांबी में एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है. इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक पुलिस इंस्पेक्टर गरीबों को किस तरह वर्दी का धौंस दिखा रहा है. वो रेहड़ी-पटरी वाले दुकानदारों के फल फेंकता नजर आ रहा है. इसके साथ ही वो दुकानदारों को अपशब्द भी कह रहा है. वीडियो संज्ञान में आने पर कौशांबी पुलिस एक्शन में आई. DSP का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

मामला सैनी कोतवाली के सैनी चौरहा का है. यहां पुल के नीचे फुटपाथ पर कुछ लोग दुकान लगाकर फल बेचते हैं. 21 जुलाई की शाम करीब 8 बजे सैनी SHO सुभाष चौरसिया गश्त पर थे. फुटपाथ पर फलों की दुकानें लगी देख उनका पारा हाई हो गया और उन्होंने फलों को फेंकना शुरू कर दिया.

‘दोबारा दुकानें लगीं तो जेल भेज दूंगा’
इंस्पेक्टर ने दुकानदारों से कहा कि दोबारा दुकानें लगीं तो जेल भेज दूंगा. इंस्पेक्टर का ये रौब किसी ने वीडियो में कैद करके वायरल कर दिया. इससे खाकी की काफी किरकिरी हो रही है. साथ ही महकमे में हड़कंप भी मचा हुआ है. एक फल विक्रेता का कहना है कि हमने रोड के बिल्कुल किनारे अपनी ठेली लगा रखी थी. बावजूद इसके इंस्पेक्टर ने ठेली पलट दी.

‘पहले भी लोगों को समझाया गया था’
पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा को सौंपी है. विश्वकर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. सैनी चौराहे पर जाम की समस्या होती है. पहले भी लोगों को समझाया गया था. प्रशासन का आदेश है कि अतिक्रमण हटाया जाए. फिर भी जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...