12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्य'मणिपुर में किसी और दल की सरकार होती तो राष्ट्रपति शासन लग...

‘मणिपुर में किसी और दल की सरकार होती तो राष्ट्रपति शासन लग जाता…’, बोले सचिन पायलट

Published on

टोंक ,

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम एवं टोंक विधायक सचिन पायलट गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. सबसे पहले वो जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पहुंचे और नव नियुक्त जिलाध्यक्ष हरी प्रसाद बैरवा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

इस दौरान पायलट निवर्तमान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी, देवली-उनियारा विधायक हरीश चंद्र मीणा और मानेसर कांड के दौरान उनका साथ छोड़कर सीएम गहलोत गुट में शामिल होने वाले निवाई विधायक प्रशांत बैरवा से भी मंत्रणा करते नजर आए.

खास बात ये रही कि लगभग 8 मिनिट के संबोधन के दौरान पायलट न तो पेपरलीक, न आरपीएससी मामले पर और न ही पूर्व मुख्यमंत्री राजे खिलाफ आक्रामक दिखे. उन्होंने अपना पूरा संबोधन कांग्रेस संगठन, प्रधानमंत्री मोदी के बार-बार हो रहे राजस्थान दौरों और मणिपुर में हो रही हिंसा पर ही केंद्रित रखा.

पीएम मोदी पर सचिन पायलट के प्रहार
मणिपुर हिंसा और महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने पीएम मोदी पर तीखे प्रहार किए. पायलट ने कहा कि केंद्र में विपक्षी दलों के गठबंधन द्वारा अपना नाम इंडिया रखने से भी न सिर्फ बीजेपी बल्कि स्वयं पीएम मोदी भी घबराए हुए हैं. पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मणिपुर की घटना से समूचा भारत विचलित है. मगर, पीएम तीन महीने से मौनव्रत किए बैठे हैं.

‘शांति और सौहार्द्र की बहाली को पहली जरूरत’
मणिपुर में शांति और सौहार्द्र की बहाली को पहली जरूरत बताते हुए कहा कि अगर वहां किसी और दल की सरकार होती तो राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाता. वहीं, बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा की लाल डायरी पर पूछे गए सवाल को पायलट पूरी तरह टालते नजर आए.

‘काम के आधार पर होता है कार्यकर्ता का सम्मान’
पायलट ने पार्टी की जीत का मूलमंत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ में होने की बात कहते हुए कहा कि एआईसीसी और पीसीसी ने टोंक का जिलाध्यक्ष दलित वर्ग से बना साबित कर दिया है कि यहां कार्यकर्ता का सम्मान उसके काम के आधार पर होता है.

‘इनसे राजस्थान को कोई फायदा नहीं होने वाला’
पायलट ने कहा कि हमारा लक्ष्य न सिर्फ टोंक जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करना है बल्कि जिन जिन राज्यों में आगामी दिनों में चुनाव हैं, वहां कांग्रेस को जीत दिलाना है. पायलट ने अपने संबोधन में पीएम के बार-बार हो रहे राजस्थान दौरों पर भी निशाना साधा. कहा कि उनके दौरे राजनीतिक दृष्टि से हो रहे हैं. इनसे राजस्थान को कोई फायदा नहीं होने वाला है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...