12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीय'सन्नी देओल ने कभी सीने पर गोली नहीं खाई है', आखिर ऐक्टर...

‘सन्नी देओल ने कभी सीने पर गोली नहीं खाई है’, आखिर ऐक्टर पर क्यों भड़के रिटायर्ड ब्रिगेडियर

Published on

नई दिल्ली

फिल्म स्टार सन्नी देओल की फिल्म ‘गदर-2’ रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान देओल ने भारत-पाकिस्तान के संबंधों को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी जो आर्मी के रिटायर्ड अफसर ब्रिगेडियर हरदीप सिंह सोही को बहुत नागवार गुजरा। शौर्य चक्र से सम्मानित ब्रिगेडियर सोही ने ट्वीट किया कि सन्नी देओल ने कभी सीने पर गोली नहीं खाई है और न ही उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद में किसी अपने को खोया है। उन्होंने तंज कसा कि व्यावसायिक हित में किसी व्यक्ति को अंधा नहीं होना चाहिए। सन्नी देओल ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा था कि भारत और पाकिस्तान की जनता तो झगड़े नहीं चाहती, जो भी नफरत है वह सियासत की वजह से है।

ब्रिगेडियर हरदीप सिंह सोही ने ट्वीट किया, ‘सन्नी देओल ने कभी सीने पर गोली नहीं खाई है। उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित और प्रशिक्षित आतंकवाद में अपने किसी सहयोगी को नहीं खोया है। वह जरा पैर में ही गोली खा लें और फिर पाकिस्तान की तारीफ करें। तब मैं भी उन्हें सैल्यूट करूंगा। कॉमर्शियल हित में किसी व्यक्ति को अंधा नहीं होना चाहिए।’

क्या कहा था सन्नी देओल ने
सन्नी देओल ने अपनी फिल्म ‘गदर-2’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर कहा था, ‘दोनों तरफ उतना ही प्यार है। ये सियासी खेल होता है जो ये सब नफरतें पैदा करता है। जनता झगड़े नहीं चाहती। आखिर हैं तो सब इसी मिट्टी से। यही आप फिल्म में भी देखेंगे कि दोनों देशों के लोग एक दूसरे से लड़ना नहीं चाहते हैं।’

11 अगस्त को रिलीज होने वाली है गदर-2
सन्नी देओल और अमीषा पटेल के अभिनय वाली फिल्म गदर-2 अगले महीने 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। बुधवार को इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। आज से 22 साल पहले 2001 में ‘गदर’ रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। गदर-2 उसी का सीक्वेल है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...