12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्य'अमित शाह को बना देना चाहिए प्रधानमंत्री' जानें छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री...

‘अमित शाह को बना देना चाहिए प्रधानमंत्री’ जानें छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव क्यों की बड़ी मांग

Published on

रायपुर

मणिपुर हिंसा को लेकर देशभर में सियासत गर्म है। छत्तीसगढ़ के डेप्युटी सीएम टीएस सिंहदेव ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदन में आकर जवाब दें। उन्होंने कहा अमित शाह को अब प्रधानमंत्री बन देना चाहिए। जिसके बाद वो सदन में आकर जवाब दें। मीडिया से चर्चा करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि मणिपुर में लोगों की जान जा रही है। ऐसा तो हो नहीं सकता है कि ऐसी घटना की जानकारी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को मालूम नहीं हो। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने राष्ट्रपति को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी होगी। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को पूरे घटनाक्रम की जानकारी है।

टीएस सिंहदेव ने कहा कि मणिपुर में लोगों की जान जा रही है। महिलाओं के साथ क्रूरता हो रही है। महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। इन परिस्थितियों में यह संभव नहीं है कि राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को रिपोर्ट नहीं दी गई हो।

अमित शाह को पीएम बना दो
टीएस सिंहदेव ने कहा कि FIR दर्ज होने के 77 दिन के बाद अगर किसी घटना पर एक्शन लिया जाता है तो इसकी जवाबदारी किसकी है? पूरे घटनाक्रम की जानकारी गृह मंत्री और प्रधानमंत्री को मालूम होगी। यह बहुत ही संवेदनशील मामला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि प्रधानमंत्री सदन में आकर जानकारी दें। पहले भी ऐसा होता रहा है कि किसी भी गंभीर मामले में प्रधानमंत्री सदन में आकर देश को भरोसा दिलाते हैं। प्रधानमंत्री सदन में आकर भाषण देते हैं। कांग्रेस की भी यही मांग है कि प्रधानमंत्री सदन में आकर भाषण दें। यदि प्रधानमंत्री यह जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं तो फिर अमित शाह को प्रधानमंत्री बना देना चाहिए फिर अमित शाह सदन में जवाब देंगे।

सीएम ने भी बोला था हमला
बता दें कि मणिपुर घटना को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि प्रधानमंत्री सदन में आकर जवाब दें। पीएम विदेश जाते हैं, प्रचार करते हैं लेकिन सदन में आकर जवाब नहीं देते हैं।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...