15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यक्यों भतीजे चिराग को माफ करने के मूड में नहीं हैं चाचा...

क्यों भतीजे चिराग को माफ करने के मूड में नहीं हैं चाचा पशुपति पारस, जानकर हैरान रह जाएंगे

Published on

पटना

लोक जनशक्ति पार्टी में भतीजे चिराग पासवान और चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर खींचतान खत्म नहीं हो रही है। दोनों के बीच सुलह कराने के लिए बीजेपी के नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी दो बार पशुपति कुमार पारस से मिल चुके हैं। मगर पशुपति पारस का कहना है कि वह हमेशा से ही रामबिलास पासवान के राजनीतिक उत्तराधिकारी रहे हैं। ऐसे में चिराग को सिर्फ नेता इसलिए नहीं माना जा सकता है कि वह रामबिलासजी का बेटा है। एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में पशुपति पारस ने कहा कि चिराग पासवान के तानाशाही रवैये के कारण पार्टी में बंटवारा हुआ।

चिराग पासवान को बताया तानाशाह
पशुपति पारस ने बताया कि रामबिलास पासवान के निधन के बाद चिराग पासवान पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट बने थे। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के पहले लोजपा के पांच सांसदों ने एनडीए के साथ चुनाव लड़ने की सिफारिश की थी, मगर चिराग पासवान ने किसी की नहीं सुनी। नरेंद्र मोदी के हनुमान बताकर भी लालगंज, राघोपुर, हसनपुर समेत कई सीटों पर बीजेपी के खिलाफ कैंडिडेट खड़ा कर दिया। पार्टी 136 सीटों पर चुनाव लड़ी और सिर्फ एक सीट पर जीत मिली। जीता हुआ विधायक भी बाद में जेडी-यू में शामिल हो गया।

‘रामबिलास ने मुझे हाजीपुर के चुना था ‘
केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने खुद को रामबिलास पासवान का स्वाभाविक उत्तराधिकारी बताया। उन्होंने दावा किया कि वह हमेशा ही पार्टी के लिए कार्यक्रम आयोजित करते रहे। पुराने वाकये को याद करते हुए पारस ने बताया कि अलौटी विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद रामबिलास पासवान ने उन्हें अलौली सीट से चुनाव लड़वाया। इसके बाद 2019 में जब उन्होंने हाजीपुर सीट से भी उन्हें ही कैंडिडेट बनाया। ये उदाहरण हैं कि रामबिलास पासवान ने अपनी जिंदगी में उन्हें उत्तराधिकारी के लिए चुना था। पशुपति कुमार पारस ने कहा कि रामबिलास पासवान ने ही चिराग को चुनाव लड़ने के लिए जमुई भेजा था। अगर अब चिराग हाजीपुर से चुनाव लड़ना चाहते हैं, इसका मतलब है कि वह अपने पिता के आदेश का पालन नहीं करना चाहते हैं।

जब बीमार थे रामबिलास, तब चिराग ने किया अपमान
उन्होंने बताया कि बीजेपी के सीनियर नेता चाहते हैं कि चिराग से उनका समझौता हो जाए, जो संभव नहीं है। वह किसी भी सूरत में चिराग को माफ नहीं करेंगे। पशुपति कुमार पारस ने कहा कि जब रामबिलास पासवान बीमारी के कारण हॉस्पिटल में एडमिट थे, तब वह उनसे मिलने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि तब चिराग ने उन्हें अपने बड़े भाई से मिलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के लिए जेल गए। भूखे भी रहे, मगर चिराग तो चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुआ। उसे सारी सुविधाएं थाली में सजाकर मिलीं। वह सिर्फ रामबिलास पासवान का बेटा होने के कारण हमारा नेता कैसे हो सकता है?

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...