15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : राशन कार्ड बनाने के नाम पर महिला से चलती...

उत्तर प्रदेश : राशन कार्ड बनाने के नाम पर महिला से चलती कार में अश्लील हरकत, फिर रेप

Published on

आगरा,

उत्तर प्रदेश के आगरा में राशन कार्ड बनवाने के नाम पर कथित पूर्व सपा नेता ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नंदकिशोर कश्यप को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद से पीड़ित महिला सदमे में है.

राशन कार्ड बनाने के नाम पर किया दुष्कर्म
इस घिनौनी वारदात से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें दिखाई दे रहा है कि आरोपी महिला के साथ चलती कार में अश्लील हरकत कर रहा है. पीड़िता विरोध भी कर रही है पर आरोपी कार चलाते हुए उसके साथ गंदी हरकत करता जा रहा है. यह वीडियो कई महीने पुराना बताया जा रहा है.

चलती कार में महिला के साथ अश्लील हरकत
एसीपी अछनेरा ने बताया कि एक अश्लील वीडियो संज्ञान में आया था. फिर महिला की पहचान कर उसकी जानकारी जटाई गई. पुलिस की एक टीम महिला तक पहुंची और पूछताछ में उसने आपबीती बताई. पीड़िता की शिकायत पर रेप और SC ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार
पीड़िता ने बताया कि राशन कार्ड बनाने के नाम पर उसका शोषण किया गया था. सीपी अछनेरा के मुताबिक घटना की वीडियो पुराना है. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 बलात्कार और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...