15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यपैसों की किल्लत, राशन तक नहीं... अपना छोड़ दूसरे घर में रहने...

पैसों की किल्लत, राशन तक नहीं… अपना छोड़ दूसरे घर में रहने को मजबूर सीमा-सचिन

Published on

नोएडा,

पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर और उसका प्रेमी सचिन इन दिनों रबूपुरा के दूसरे घर में रह रहे हैं. इसी क्रम में सीमा-सचिन और सचिन के पिता का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में सचिन के पिता ने बताया कि पुलिस केस के कारण पूरा परिवार घर में ही रह रहा है. वे लोग बाहर भी नहीं जा पा रहे हैं. घर के हालात सही नहीं हैं. खाने-पीने की काफी दिक्कत आ रही है.

सचिन के पिता नेत्रपाल ने कहा, ”हम लोग रोज कमाकर खाने वाले लोग हैं. लेकिन जब से पुलिस ने घर से बाहर न जाने के लिए कहा तब से वे लोग कुछ भी नहीं कमा पा रहे हैं. बस दिन भर घर में ही रहते हैं. खाने-पीने के लाले पड़ गए हैं. घर में राशन भी नहीं बचा है. हमने लोकल एसएचओ को भी इसके लिए पत्र लिखा है. ताकि वे हमारी बात आगे सीनियर अधिकारियों तक पहुंचाएं.”

नेत्रपाल ने मीडिया के जरिए गुहार लगाई कि इस कोई समाधान निकाला जाए. ऐसे तो उन लोगों के भूखा रहने तक की नौबत आ जाएगी. घर का कोई भी सदस्य बाहर नहीं जा पा रहा है. न ही पैसा कमाने का कोई और जरिया है. उन्होंने कहा, ”हमारी बात सीनियर अधिकारियों तक पहुंचाई जाए. ताकि इसका कोई समाधान निकले और हमारी रोजी-रोटी चल सके.”

हाल ही में सीमा हैदर के मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है. दोनों युवक सचिन मीणा के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. इनको फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को इनके पास से 15 फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं. पुलिस को इनके पास से आधार कार्ड बनाने वाले डिवाइस भी बरामद हुए हैं. वहीं, पुलिस इस मामले में ज्यादा खुलासा करने से बच रहे हैं. बताया गया है कि यह गिरफ्तारी सचिन के कहने पर की गई है.

सीमा से मिले पासपोर्ट भेजे गए पाकिस्तान एंबेसी
बता दें, सीमा हैदर मामला इन दिनों लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. लिहाजा नोएडा पुलिस ने सीमा के पास से बरामद पासपोर्ट, सीमा का पाकिस्तानी पहचान पत्र, बच्चों के पासपोर्ट समेत बरामद सभी दस्तावेजों को पाकिस्तान एंबेसी को भेजा है. ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि सीमा पाकिस्तानी है या नहीं. वहीं दूसरी तरफ, सीमा के पास से बरामद मोबाइल फोन से क्या वाकई डेटा डिलीट हुआ था? ‘आज तक’ से बातचीत में सीमा ने दावा किया था कि उसने कोई डाटा डिलीट नहीं किया है.

हालांकि, पुलिस ने गाजियाबाद के फोरेंसिक लैब को सीमा का बरामद मोबाइल भेजा है जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है. फोरेंसिक रिपोर्ट आने तक और पाकिस्तान की तरफ से सीमा की पहचान को पुख्ता करने तक जांच चलती रहेगी और उसके बाद मामले में चार्जशीट तैयार होगी. जांच पूरी होने के बाद ही फैसला लिया जाएगा कि सीमा को भारत में रहने दिया जाएगा या पाकिस्तान भेज दिया जाएगा. ‘आजतक’ से बातचीत में सीमा ने इमोशमल होते हुए कहा था कि अब वो हिंदू बन गई है. वह भारत में ही जीना-मरना चाहती है. बस पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती.

‘चाहे RAW या CBI से करवा लें जांच’
सीमा ने कहा कि नेपाल में ही उसने अपना और बच्चों का धर्म बदला था. लेकिन उससे पहले से वो हिंदू धर्म को मानती थी. वह सचिन के लिए दो बार करवाचौथ का व्रत भी रख चुकी है. उसने बताया कि वह कोई जासूस नहीं है. चाहे तो उसका पॉलीग्राफी टेस्ट करवा लें. चाहे उसके बारे में RAW या CBI से जांच करवा लें. वह पुलिस का सहयोग करेगी. अगर वो कहीं भी गलत निकलती है तो उसे चाहे जेल में डाल दिया जाए. लेकिन उसे पाकिस्तान न भेजा जाए.

कोर्ट से जमानत पर रिहा हैं सीमा-सचिन
उल्लेखनीय है कि सीमा हैदर को भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में चार जुलाई को अरेस्ट किया गया था. उसके साथ सचिन को भी अवैध प्रवासी को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. इस बीच 7 जुलाई को दोनों को कोर्ट से बेल मिल गई है. सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ गौतमबुद्ध नगर स्थित रबूपुरा इलाके में सचिन के घर में रह रही हैं. लेकिन सीमा हैदर मामले में अभी जांच जारी है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...