2.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्य'कुत्ता होगा तेरा बाप', डॉग को खाना खिलाने पर हुआ विवाद, लड़की...

‘कुत्ता होगा तेरा बाप’, डॉग को खाना खिलाने पर हुआ विवाद, लड़की ने बुजुर्ग को डंडे से पीटा

Published on

गाजियाबाद ,

गाजियाबाद से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां एक लड़की बुजुर्ग को डंडे से पीट रही है. यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है. दरअसल लड़की सोसायटी में स्ट्रीट डॉग को खाना खिला रही थी. मौके पर मौजूद बुजुर्ग ने उसे ऐसा करने से रोका. इस पर लड़की इतनी भड़क गई कि उसने बुजुर्ग की डंडे से पिटाई कर दी. कुछ लोगों ने उसका डंडा छीना इस पर लड़की ने सोसायटी के लोगों से झगड़ने लगी और उनके साथ भी गाली गलौज करने लगी.

पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस आरोपी लड़की के खिलाफ एक्शन लेने की बात कह रही है. यह पूरा मामला थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पंचशील वेलिंगटन सोसाइटी का है. यहां रहने वाली 23 वर्षीय सिमरन जब स्ट्रीट डॉग को खाना खिला रही थी. तभी वहां से गुर्जर रहे 79 वर्षीय बुजुर्ग रूपनारायण मेहरा ने लड़की को कुत्ते को कहीं और फीडिंग कराने के लिए कहा.

लड़की ने बुजुर्ग को डंडे से पीटा
इस पर लड़की भड़क गई और उसने बुजुर्ग पर डंडों से हमला कर दिया. इस मामले पर पुलिस का कहना है कि पीड़ित बुजुर्ग की तरफ से शिकायत ले ली गई है और विधिक कार्रवाई की जा रही है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सोसायटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि लड़की का व्यवाहर बहुत खराब है, वह लोगों से लड़ती रहती है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
सीपी वेब सिटी सलोनी अग्रवाल ने इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरा मामला थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पंचशील वेलिंगटन सोसाइटी का है. यहां रहने वाली 23 वर्षीय सिमरन जब स्ट्रीट डॉग को खाना खिला रही थी. तभी वहां से गुर्जर रहे 79 वर्षीय बुजुर्ग रूपनारायण मेहरा ने लड़की को कुत्ते को कहीं और फीडिंग कराने के लिए कहा. इसी बात से नाराज लड़की ने गुस्से में आकर बुजुर्ग पर डंडों से हमला कर दिया.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...