18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयमोदी सरकार ने 20 हजार करोड़ के नौसैनिक युद्धपोत प्रोजेक्ट को मंजूरी...

मोदी सरकार ने 20 हजार करोड़ के नौसैनिक युद्धपोत प्रोजेक्ट को मंजूरी दी

Published on

नई दिल्ली,

भारत के लिए रक्षा क्षेत्र से एक बड़ी और शानदार खबर है. देश इस क्षेत्र में न केवल आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है, बल्कि दूसरे देशों को भी निर्यात कर रहा है. केंद्र सरकार ने अब मेक इन इंडिया के तहत नौसेना से जुड़े 20 हजार करोड़ रुपये के एक प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत पांच बेडे सहायता जहाजों का निर्माण किया जाएगा. सरकारी सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि परियोजना को टॉप लेवल पर मंजूरी दे दी गई थी. हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा नौसेना के लिए लगभग 20 हजार करोड़ रुपये के पांच जहाज बनाए जाएंगे.

यह परियोजना नौसेना को विभिन्न बेड़े के युद्धपोतों का समर्थन करने में मदद करेगी क्योंकि बेड़े के सहायता जहाज उन्हें उच्च समुद्र में तैनाती के दौरान भोजन, ईंधन और गोला-बारूद प्रदान करेंगे. यह प्रोजेक्ट हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड के लिए भी फायदेमंद होगा क्योंकि इसे मेगा ऑर्डर मिलने जा रहा है. जिसे छोटे और मध्यम स्तर के उद्यमों के कई उद्योगों के समर्थन से बनाया जाएगा. अगले रदशक तक पांचों जहाजों के तैयार होने की उम्मीद है.

एडवांस्ड स्टील्थ फ्रिगेड को नौसेना को सौंपेंगी राष्ट्रपति
इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को सरकारी कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एण्ड इंजीनियर्स लिमिटेड द्वारा युद्ध स्तर पर तैयार किए गए एडवांस्ड स्टील्थ फ्रिगेड को भारतीय नौसेना को सौंपेंगी. कर्नाटक के ‘विंध्यगिरि’ पर्वत पर दिए गए नाम वाला यह प्रोजेक्ट 17A के तहत 7 में से यह छठा जहाज है. अधिकारियों ने बताया कि बड़ी क्रेनें जहाज के डेक पर सामान पहुंचाने का काम कर रही हैं, जबकि उसमें से कुछ सामान उतारा जा रहा है.

युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो ने किया है डिजाइन
इस जहाज को अन्य P17A स्टील्थ फ्रिगेट्स की तरह ही भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा इन-हाउस डिजाइन किया गया है. इसके लॉन्च होने के बाद, जहाज में हथियारों समेत विभिन्न घटकों की फिटिंग की जाएगी. नौसेना को सौंपने से पहले जहाज का व्यापक परीक्षण किया जाएगा. एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि P17A जहाजों के उपकरण और प्रणालियों के लिए 75 फीसदी ऑर्डर MSME उद्योगों समेत स्वदेशी फर्मों से हैं. ये युद्धपोत शिवालिक क्लास प्रोजेक्ट 17 फ्रिगेट्स के फॉलो ऑन हैं, जोकि बेहतर स्टील्थ सुविधाओं, उन्नत हथियारों और सेंसर प्रणालियों से लैश हैं.

Latest articles

अतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से: नया पंजीयन और प्रोफाइल अपडेट अनिवार्य, पोर्टल 3.0 से होगी प्रक्रिया

भोपाल। मप्र के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की...

टीटी नगर पुलिस पर बर्बरता के आरोप: चोरी कबूल करवाने के लिए रातभर पीटा

भोपाल। राजधानी की टीटी नगर थाना पुलिस एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे...

आईसीएसई-आईएससी रिजल्ट घोषित: भोपाल की कृष्णाली मर्चेंट बनीं स्टेट टॉपर, संस्कार वैली के दक्ष भटनागर को 99.25% अंक

भोपाल। काउंसिल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा वर्ष 2026 की कक्षा...

राजधानी में आउटसोर्स कर्मचारियों का हल्लाबोल: न्यूनतम वेतन को लेकर नीलम पार्क में धरना, सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी

भोपाल। अपनी लंबित मांगों और न्यूनतम वेतन में वृद्धि को लेकर प्रदेशभर के ठेका...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...