8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeमशहूर बॉलीवुड सिंगर Neha Kakkad के घर भरा पांच फीट तक पानी,...

मशहूर बॉलीवुड सिंगर Neha Kakkad के घर भरा पांच फीट तक पानी, तैरती नजर आईं गाड़ियां

Published on

देहरादून

बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ के ऋषिकेश स्थित घर की पार्किंग से लेकर गालियों तक में इतना पानी भर गया कि गाड़ियां तैरने लगीं। घर की बॉउंड्रीवॉल तोड़कर वहां से पानी निकाला गया, तब जाकर घर से पानी की निकासी हुई, लेकिन गलियों में अभी भी पानी भरा हुआ है। उत्तराखंड में हो रही बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कॉलोनियों में ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने के कारण लोग जलभराव से जूझ रहे हैं और अपने घरों से भी नहीं निकल पा रहे हैं। ऋषिकेश में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से पूरी तीर्थ नगरी के लोग परेशान हैं।

भारी बारिश के कारण शहर की मेन सड़कों के साथ ही गलियों का भी बुरा हाल है। गंगानगर के पॉश कॉलोनी में गायिका नेहा कक्कड़ का घर है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण यहां जलभराव हो रहा था। ड्रेनेज सिस्टम न होने के कारण पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही थी। नेहा कक्कड़ के घर से लेकर पार्किंग और गली में लगभग 4 से 5 फीट तक पानी भर गया। घर की पार्किंग में खड़े वाहन पानी में तैरते नजर आए। उनके घर के आस-पास गलियों और खाली खाली पड़े प्लॉटों में भी पांच 5 फीट तक पानी भर गया था।

जेसीबी से घर की पार्किंग की दीवार को तुड़वाया गया
स्‍थानीय निवासी सत्ते सिंह पुंडीर ने बताया कि पड़ोसियों ने जब घर के भीतर इस तरह के हालात देखे तो उन्होंने मुंबई में नेहा के परिवार से संपर्क किया और जानकारी दी। उनकी सहमति लेकर जेसीबी से नेहा कक्कड़ के घर की पार्किंग की दीवार को तुड़वाया गया। दीवार टूटने के बाद घर के भीतर से पानी की निकासी हुई। गलियों में पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है जिसकी वजह से अभी भी नेहा कक्कड़ के घर की पार्किंग और गलियों में पानी भरा हुआ है।

लोगों का लाखों का नुकसान हो गया है
स्थानीय निवासी एकांत गोयल का कहना है कि गंगानगर के हनुमंतपुरम सहित लोअर गंगानगर में बारिश की वजह से लोगों का बुरा हाल है। गलियों में कई फीट पानी भरने की वजह से लोगों के घरों में भी पानी भर रहा है। इसकी वजह से लोगों का लाखों का नुकसान हो गया है। गाड़ियां खराब हो रही हैं और घर में रखा सामान भी बर्बाद हो रहा है। ना तो प्रशासन और ना ही नगर निगम की टीम ने यहां आकर हालत देखने की जरूरत उठाई है।

वहीं, नगर निगम सहायक नगर आयुक्त आर एस रावत ने बताया कि गंगानगर और आसपास के क्षेत्र के अत्यधिक जलभराव वाले क्षेत्र में पिछले 4 दिनों से नगर निगम की टीम को भेजा गया है। मोटर लगाकर पानी निकाला जा रहा है और कीटनाशक का छिड़काव भी किया गया है। नगर निगम ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाईं का कहना है कि नगर निगम की टीम शहर की गलियों में हुए जल भराव को कम करने में जुटी हुई हैं। निगम की ओर से जगह-जगह जल भराव की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और हालात को सामान्य करने के पूरे प्रयास किया जा रहे हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...