3.6 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeमॉर्डन धर्म गुरुओं पर बरसे विवेक अग्निहोत्री, कहा- ये कंगना रनौत और...

मॉर्डन धर्म गुरुओं पर बरसे विवेक अग्निहोत्री, कहा- ये कंगना रनौत और अक्षय कुमार संग वीडियो बनाते रहते हैं

Published on

‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। खासतौर से अपने बयानों की वजह से, जिन पर कभी-कभी काफी विवाद भी हो जाता है। इस बार उन्होंने ‘मॉर्डन धर्म गुरुओं’ पर निशाना साधा है। उन्होंने नाम लिए बिना कहा है कि इन मॉर्डन धर्म गुरुओं के आश्रम एकदम 5 स्टार रिसॉर्ट के जैसे होते हैं और ये प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से घूमते हैं। बॉलीवुड हस्तियों जैसे अक्षय कुमार, कंगना रनौत और करिश्मा कपूर संग फोटोज-वीडियोज बनाकर शेयर करते हैं। ये मॉर्डन धर्म गुरु ‘धर्म को कमर्शियल’ कर रहे हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने ‘जिस्ट न्यूज’ को इंटरव्यू दिया, जिसके प्रोमो में दिखाया गया है कि वो कह रहे हैं कि तथाकथित ‘आधुनिक धर्म गुरुओं’ के पास सबसे शानदार आश्रम हैं। वो बोलते हैं, ‘आपने जो ये मॉर्डन धर्म गुरु वगैरह फलाने, इनके आश्रम देखे हैं? 5 स्टार, 7-8-10 स्टार रिसॉर्ट्स, शर्म खा जाएं इनके सामने। ये प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में घूमते हैं। आप कल्पना कीजिए कि बुद्ध प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में घूम रहे हैं।’

विवेक अग्निहोत्री ने ‘आधुनिक गुरुओं’ पर कसा तंज
49 साल के विवेक अग्निहोत्री ने आगे पूछा कि इन गुरुओं को मशहूर हस्तियों के साथ वीडियो बनाने या उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने की जरूरत क्यों पड़ी? वो कहते हैं, ‘बुद्ध के साथ 10-50 बॉडीगार्ड चल रहे हैं और उनके आगे-पीछे लोग खड़े हुए हैं, कोई उनके जूते के फीते बांध रहा है, कोई उनको माला पहना रहा है। मैंने अपनी आंखों से देखा है मैं इसलिए हूं। मैं कोई सुनी-सुनाई धारणाओं की बात नहीं कर रहा हूं। और गौतम बुद्ध के कमरे है जो आप 20 हजार में खरीद रहे हैं। फिर गौतम बुद्ध जाकर कभी अक्षय कुमार के साथ, कभी कंगना रनौत के साथ, कभी करिश्मा कपूर के साथ वीडियो बना रहे हैं, या फोटो खींच रहे हैं। कभी आप ये कल्पना कर सकते हैं? ये कौन धर्म है।

बयान के बाद विवेक की हो रही है आलोचना
विवेक अग्निहोत्री ने किसी गुरु का नाम नहीं लिया, लेकिन इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स इस प्रोमो वीडियो पर उनकी आलोचना कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘इस पॉडकास्ट को बनाते समय किसी भी सदगुरु को चोट नहीं पहुंची।’ अन्य ने कहा, ‘ये सदगुरु की बात कर रहा है।’

सदगुरु की शरण में कई हस्तियां
मालूम हो कि अक्षय कुमार, कंगना रनौत, सामंथा रुथ प्रभु, मौनी रॉय सहित कई जानी-मानी हस्तियां सदगुरु के साथ अपने वीडियो शेयर कर चुकी हैं। वे सोशल मीडिया पर सदगुरु संग फोटोज भी शेयर करते हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...