13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeबैंक ऑफ बड़ौदा का वह टेक्निकल लोचा क्या है जिससे नीलामी से...

बैंक ऑफ बड़ौदा का वह टेक्निकल लोचा क्या है जिससे नीलामी से बच गया सनी देओल का बंगला

Published on

नई दिल्ली

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर-2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। इस बीच एक अन्य वजह से भी वह चर्चा में हैं। मुंबई में उनका बंगला फिलहाल नीलाम होने से बच गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के जुहू स्थित विला की नीलामी के लिए एक नोटिस जारी किया था। लेकिन इस सरकारी बैंक ने नोटिस वापस ले लिया है। बैंक का कहना है कि तकनीकी कारणों से इस नोटिस को वापस लिया गया है। बैंक के नोटिस के मुताबिक सनी देओल पर उसका करीब 56 करोड़ रुपये का बकाया है। बैंक ने उनके बंगले का रिजर्व प्राइस 51.43 करोड़ रुपये रखा गया था। अब बैंक का कहना है कि सनी देओल ने अपना बकाया चुकाने के लिए उससे संपर्क साधा है। जानिए क्या हैं वे तकनीकी कारण जिनके कारण बैंक ने अपना नोटिस वापस लिया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने नोटिस वापस लेने के पीछे दो तकनीकी कारण गिनाए हैं। बैंक का कहना है कि कुल बकाये में इस बात का उल्लेख नहीं था कि सनी देओल से कुल कितनी रकम वसूल की जानी है। दूसरा मसला ह है कि सेल नोटिस सिक्योरिटी इंटरेस्ट (इनफोर्समेंट) रूल्स 2002 के नियम 8 (6) के मुताबिक प्रॉपर्टी के सांकेतिक कब्जे पर आधारित था। बैंक ने कहा कि उसने एक अगस्त, 2023 के फिजिकल पजेशन के लिए आवेदन किया था। यह अभी पेंडिंग है। फिजिकल पजेशन मिलने के बाद ही सरफेसी कानून की प्रावधानों के तहत इसकी बिक्री की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

सनी देओल की देनदारी और संपत्ति
बैंक का कहना है कि सेल नोटिस को नॉर्मल इंडस्ट्री प्रैक्टिस के मुताबिक वापस लिया गया है। कई दूसरे मामलों में भी ऐसा किया गया है। बैंक ने 19 अगस्त को सनी देओल के जूहू वाले बंगले सनी विला (Sunny Villa) की 25 सितंबर को नीलामी के लिए नोटिस जारी किया था। अगले दिन यानी 21 अगस्त को इसे वापस ले लिया। कांग्रेस ने बैंक के इस फैसले पर सवाल उठाए थे। सनी देओल लोकसभा सदस्य भी हैं। साल 2019 लोकसभा चुनाव में दाखिल सनी देओल के हलफनामे के मुताबिक उन पर 53 करोड़ रुपये की देनदारी और 87 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...