7.8 C
London
Monday, January 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयNASA ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग साइट की Photo ली, बताई साउथ पोल...

NASA ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग साइट की Photo ली, बताई साउथ पोल से दूरी

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने Chandrayaan-3 की तस्वीर ली है. फोटो उस जगह की है जहां पर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर उतरा था. तस्वीर में लैंडिंग साइट को घेर कर दिखाया गया है. लैंडिंग साइट के बगल में मैनजिनस क्रेटर दिख रहा है. मैनजिनस सी क्रेटर भी दिख रहा है. इस तस्वीर में लैंडर के चारों तरफ 1738 मीटर का इलाका दिख रहा है.

नासा ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि ISRO के चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर 23 अगस्त 2023 को अपने कदम रखे थे. यह जगह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से करीब 600 किलोमीटर दूर है. हमारे LRO यानी लूनर रीकॉन्सेंस ऑर्बिटर में लगे LROC यानी एलआरओ कैमरा ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग साइट का ओबलीक व्यू लिया है.

ओबलीक व्यू यानी 42 डिग्री स्लिव एंगल. वह भी लैंडिंग के चार दिन बाद. जहां पर विक्रम लैंडर उतरा है, वहां पर चारों तरफ सफेद रंग का हैलो बना दिख रहा है. जो कि लैंडर के इंजनों की वजह से उड़कर हटी धूल है. LRO को नासा का गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर संचालित करता है.

Vikram Lander अब बिना सूरज की रोशनी के है. वह चांद पर फैले अंधेरे में सो चुका है. लैंडर और प्रज्ञान रोवर के सारे पेलोड्स बंद कर दिए गए हैं. सिर्फ लैंडर का रिसीवर ऑन है, ताकि वह दोबारा से जगाया जा सके. अब चंद्रमा पर उस हिस्से में 14-15 दिन की रात है, जहां पर विक्रम और प्रज्ञान है.

अगर ये दोनों वहां के तापमान को बर्दाश्त कर ले गए. तो शायद वापस सूरज के उगने पर एक्टिव हो जाएं. लेकिन इसकी संभावना बेहद कम मानी जा रही है. वैसे क्या आपको पता है कि चंद्रमा पर मौजूद विक्रम लैंडर की धरती से दूरी कितनी है. विक्रम लैंडर धरती से करीब 371,841 किलोमीटर दूर मौजूद है.

अब अगले 14-15 दिनों तक विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के आसपास रात होगी. तापमान माइनस 250 डिग्री सेल्सियस से और भी नीचे जा सकता है. लैंडर-रोवर अगर ये सर्दी बर्दाश्त कर लेते हैं तो 14-15 दिन बाद सूरज उगने पर उनके सोलर पैनल के जरिए चार्ज हो सकते हैं.

Latest articles

भेल में एससी—एसटी उद्यमिता को बढ़ावा देने वेंडर डेवलपमेंट सेशन आयोजित

भेल भोपाल।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी—एसटी)...

भोजपुर महादेव मंदिर में शिव पूजन एवं ओंकार जाप

भोजपुर ।रायसेन जिले के ऐतिहासिक एवं विश्वविख्यात भोजपुर महादेव मंदिर में भगवान शिव का...

गुड़ी पड़वा एवं धनक जयंती चल समारोह के रूप में मनाने का निर्णय

भोपाल।धानुक समाज विकास संघ भारत, भोपाल द्वारा हनुमान मंदिर, करोंद में नव वर्ष एवं...

मकर संक्रांति से पूर्व दादाजी धाम मंदिर में भक्तों ने किया सामूहिक श्रमदान

भोपाल।मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर से पूर्व रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...