9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालजुताई के दौरान ट्रैक्टर के पंजे में फंसी बेशकीमती चीज, जिसने भी...

जुताई के दौरान ट्रैक्टर के पंजे में फंसी बेशकीमती चीज, जिसने भी देखा हो गया हैरान

Published on

गुना ,

मध्य प्रदेश के गुना में खेत की जुताई के दौरान किसान को दुर्लभ भगवान विष्णु की मूर्ति मिली. यह मूर्ति 2 हजार साल पुरानी बताई जा रही है. मूर्ति का आकार लगभग 3 फीट है. भगवान विष्णु वेंकटेश्वर के रूप में हाथ में सुदर्शन चक्र, पांचजन्य शंख, कौमोदकी गदा और पद्म कमल धारण किए हुए हैं. भगवान विष्णु की मूर्ति मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैली और बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई.

खेत के मालिक जसरथ सिंह ने बताया कि वो ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था. उसी दौरान मूर्ति ट्रैक्टर के पंजे में फंस गई और गड़गड़ाहट की आवाज आने लगी. तुरंत ही उन्होंने ट्रैक्टर बंद किया और उतर कर मिट्टी को हटाकर देखा तो अतिप्राचीन पत्थर की मूर्ति थी. इसके बाद उन्होंने पानी से मूर्ति को साफ किया. खेत में जिस जगह से मूर्ति मिली थी अब ग्रामीण उसे जगह पर कच्ची झोपड़ी बनाकर मूर्ति की पूजा अर्चना करने लगे.

2 हजार साल पुरानी विष्णु की मूर्ति खेत में मिली
इस मामले पर इतिहासकार व रिटायर्ड प्रोफेसर सतीश चतुर्वेदी ने बताया कि मूर्ति काले पत्थर से बनी है, जो हजारों वर्ष पुरानी है. ऐसी प्रतिमाएं ज्यादातर प्राचीन किलों में देखी जाती हैं. ये अपने आप में दुर्लभ प्रतिमा है जिसे संरक्षित करना चाहिए.

पुरातत्व विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा
जिला कलेक्टर और पुरातत्व विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है. ग्रामीण बड़ी संख्या में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना में लगे हैं. स्थानीय विधायक जयवर्द्धन सिंह भी मूर्ति मिलने की खबर सुनते ही कोलुआ गांव पहुंचे थे

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...