10.4 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeभोपालग्वालियर में बस स्टैंड से सरेआम लड़की को उठा ले गए दो...

ग्वालियर में बस स्टैंड से सरेआम लड़की को उठा ले गए दो बदमाश, नहीं मिला है कोई सुराग, वीडियो आया

Published on

ग्वालियर

आचार संहिता के बीच बदमाशों ने ग्वालियर में पुलिस को चुनौती है। दिनदहाड़े बस स्टैंड से एक लड़की को दो बदमाश उठाकर ले गए हैं। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। घटना झांसी रोड बस स्टैंड की है। अपह्रत लड़की भिंड की रहने वाली है। परिजनों ने झांसी रोड थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है।

बताया जा रहा है कि बस में सवार लड़की अपने परिजनों के साथ सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे झांसी रोड बस स्टैंड पर उतरी थी। वह भिंड जिले के असवरा थाना क्षेत्र के बरहा गांव की रहने वाली है। वह सेवढ़ा कॉलेज में पढ़ाई करती है। परिजन बस से सामान उतार रहे थे, इस दौरान लड़की पास के पेट्रोल पंप पर टॉयलेट करने गई। तभी बदमाश वहां आ धमके।

बाइक सवार बदमाशों में से एक लड़की को उठाकर ले आया और बाइक से लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दोनों आरोपी अज्ञात बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पड़ताल में जुट गई है। अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

प्रेम प्रसंग का है मामला
मामले को लेकर ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इसके पूर्व भी प्रेम प्रसंग के चलते गांव का ही एक लड़का भिंड में भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है। उक्त मामलों को खंगाल जा रहा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this