14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपाल294 करोड़ की संपत्ति वाले सबसे अमीर विधायक चैतन्य कश्यप भी बने...

294 करोड़ की संपत्ति वाले सबसे अमीर विधायक चैतन्य कश्यप भी बने मोहन के मंत्री

Published on

भोपाल

मध्‍य प्रदेश के सबसे अमीर विधायक चैतन्‍य कश्‍यप को मंत्री बनाया गया है। सोमवार को उन्‍होंने शपथ ली। कश्‍यप लगातार तीसरी बार रतलाम विधानसभा सीट से विधायक हैं। चैतन्‍य कश्‍यप मध्‍य प्रदेश के टॉप-10 रईस विधायकों में पहले नंबर पर हैं। वे 294 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। कश्‍यप की कमाई कहां से होती है, आइए हम आपको बताते हैं।

मोहन कैबिनेट में चैतन्‍य कश्‍यप को मिली जगह
सोमवार को मध्‍य प्रदेश कैबिनेट का विस्‍तार हुआ। 18 मंत्री, 6 स्‍वतंत्र प्रभार राज्‍य मंत्री और 4 राज्‍य मंत्रियों ने शपथ ली है। मोहन कैबिनेट में सबसे अमीर विधायक चैतन्‍य कश्‍यप को भी जगह मिली। विधानसभा चुनाव 2023 के चुनावी हल्फनामे के अनुसार चैतन्‍य कश्‍यप की 294 करोड़ की चल अचल संपत्ति हैं।

वेतन-भत्ता नहीं लेने का किया ऐलान
मध्‍य प्रदेश के सबसे अमीर बीजेपी विधायक चैतन्‍य कश्‍यप 16वीं विधानसभा में रतलाम विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। कश्‍यप ने वेतन-भत्ता नहीं लेने का ऐलान किया है। चैतन्‍य ने विधानसभा की कार्यवाही के शुरू होने के पहले सदन को इसकी सूचना भी दे दी थी। अब चैतन्‍य कश्‍यप को मोहन सरकार में मंत्री बनाया गया है।

कहां से होती है चैतन्‍य कश्‍यप की कमाई
मंत्री चैतन्‍य कश्‍यप 294 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। कश्‍यप की सालाना आमदनी 37 लाख रुपए है। उनके परिवार के दूसरे सदस्‍य भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। चैतन्‍य कश्‍यप का धार जिले के बदनावर में कश्‍यप स्‍वीटनर्स एवं कश्‍यप विद्यापीठ के नाम से स्‍कूल है। इनकी महाराष्‍ट् में दो फैक्ट्रियां हैं। चैतन्‍य कश्‍यप के दो बेटे है, दोनों मुंबई में रहते हैं। एक बेटा सारा कामकाज देखता है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...