14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालकूनो से राजस्थान घूमने पहुंच गया अफ्रीका वाला जिद्दी चीता, जानिए फिर...

कूनो से राजस्थान घूमने पहुंच गया अफ्रीका वाला जिद्दी चीता, जानिए फिर से कैसे पहुंचा घर

Published on

कोटा

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध श्योपुर कूनो नेशनल पार्क से मंगलवार को एक चीता भटकते हुए राजस्थान पहुंच गया। पीएम नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट कूनो नेशनल पार्क से भटका चीता बारां जिले के जंगलों में दौड़ता हुआ दिखाई दिया। उसकी लोकेशन राजस्थान मिलने पर कूनो नेशनल पार्क की टीम बारां के जंगलों में पहुंची। आज देर शाम को उसे ट्रेंक्यूलाइज किया गया। इसके बाद वापस चीते को मध्यप्रदेश कूनो नेशनल पार्क ले जाया गया।

​कूनो नेशनल पार्क ने सुबह दी जानकारी
राजस्थान के बारां वन मंडल के उप वन संरक्षक दीपक गुप्ता ने यह जानकारी एनबीटी को दी है। हालांकि कूनो नेशनल पार्क की टीम में चीता अग्नि का कोई फोटो और वीडियो जारी नहीं किया। डीसीएफ गुप्ता ने कहा चीता के बारां जिले के वन क्षेत्र में मूवमेंट करने की सूचना कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे के आसपास दी थी। इस दौरान चीता राजस्थान के बारां वन मंडल की केलवाड़ा रेंज के जैतपुरा माधोपुरा गांवों के मैदानी वन क्षेत्र में पहुंचा हुआ था।

​लगातार की जा रही थी चीते की मॉनिटरिंग
कूनो और बारां वन मंडल की टीमें अलग अलग लोकेशन पर अलर्ट थी। उसकी कड़ी मॉनिटरिंग लगातार जारी रखी गई। चीता की ओर से कोई शिकार राजस्थान की सीमा में करने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि देर शाम को जब चीते ने मूवमेंट करना बंद किया, तो उसे ट्रेंक्यूलाइज किया गया। टीम लगातार उस पर नजर बनाए हुए थी।

​17 दिसंबर को एनक्लोजर से छोड़ा गया था
अधिकारियों ने बताया कि चीता अग्नि और उसके भाई वायु को 17 दिसंबर को एनक्लोजर से खुले जंगल में छोड़ा गया था। लेकिन अग्नि कूनो नेशनल पार्क से शनिवार से भटकता हुआ बाहर निकला। रविवार को उसकी लोकेशन कराहल विकासखंड के रिछी गांव के वन क्षेत्र में मिली थी। यहां से राजस्थान की सीमा 30 km थी। एमपी कूनो नेशनल पार्क की टीम तब से राजस्थान की सीमा के सहारे उसकी निगरानी रख रही थी। आज मंगलवार को सुबह चीता अग्नि राजस्थान के बारां जिले के जंगल में 15 km अंदर तक आ गया था। इसके बाद यहां के वन विभाग के अधिकारियों और वनकर्मियो की मदद लेते कूनो नेशनल पार्क टीम ने चीता ट्रेंक्यूलाइज किया।

​सितंबर 2022 में अफ्रीकन देश से लाए गए थे चीते
गौरतलब है कि पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट कूनो नेशनल पार्क में चीते सितंबर 2022 को अफ्रीकन देश नामीबिया से लाकर रिलीज किए गए थे। इनमें से एक अग्नि चीता भी है। जो आज मंगलवार को राजस्थान के बारां जिले के जंगल की विजिट कर गया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...