14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeभोपालMP में पकड़ा गया बांग्लादेशी युवक: 13 सालों से रह रहा था,...

MP में पकड़ा गया बांग्लादेशी युवक: 13 सालों से रह रहा था, जमीन खरीद मकान भी बनवा लिया

Published on

जबलपुर

जबलपुर पुलिस ने एक बांग्लादेशी युवक को पकड़ा है। पकड़ा गया युवक पिछले 13 साल से ग्वारीघाट के पोलीपाथर इलाके में रह रहा था। पकड़े गए युवक के पास न तो पासपोर्ट है और न ही वीजा। बगैर पासपोर्ट और वीजा के इतने सालों से जबलपुर में रह रहे युवक के पकड़े जाने के बाद जिला प्रशासन भी सकते में आ गया है। पकड़े गए बांग्लादेशी युवक का नाम रपन बिस्वास है। रपन 2009 से जबलपुर के ग्वारीघाट इलाके में रह रहा है। रपन बिस्वास ने यहां फर्जी आधारकार्ड और पेनकार्ड बनवा लिया। इसके बाद पोलीपाथर में जमीन लेकर मकान भी बनवा लिया है।

पासपोर्ट आवेदन के वेरिफिकेशन के लिए पहुंची थी पुलिस
बांग्लादेशी युवक का मामला तब सामने आया, जब पुलिस रपन बिस्वास की ओर से पासपोर्ट के लिए किए गए आवेदन का वेरिफिकेशन करने उसके घर पहुंची थी। पुलिस जब उसके घर पहुंची और पासपोर्ट आवेदन के लिए जब उससे दस्तावेज मांगे तो रपन पूरे दस्तावेज नहीं दे पाया। दस्तावेज पूर्ण ने होने और रपन की ओर से गोलमोल जवाब देने पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तब मामला सामने आया।

पासपोर्ट अधिनियम के तहत हुई रपन बिस्वास की गिरफ्तारी: ASP
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया रपन बिस्वास 2009 से जबलपुर के ग्वारीघाट में रह रहा है। पुलिस ने रपन बिस्वास को पासपोर्ट अधिनियम के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार रपन बिस्वास के बारे में और भी जानकारी एकत्रित कर रही है, ताकि उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारियां मिल सके। बहरहाल बांग्लादेशी युवक के पड़े जाने के बाद जिला प्रशासन भी सकते में है। आखिर वो इतने साल से जबलपुर में कैसे रह रहा है।

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...