14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालसनकी ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट,...

सनकी ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, भाभी को भी मारने दौड़ा

Published on

श्योपुर ,

मध्यप्रदेश के श्योपुर में एक सनकी पति ने आपसी कहासुनी को लेकर कुल्हाड़ी से हमला करके पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. बचाने आई भाभी को भी आरोपी मारने दौड़ा. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

घटना श्योपुर जिले के बरगवां थाना इलाके के गढ़ला गांव में बीती रात की है. जहां गांव के निवासी महेश पटेलिया और उसकी पत्नी दीपिका पटेलिया के बीच रात में करीब 10 बजे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. दोनों के बीच हुई तनातनी के बीच तैश में आए महेश ने पास ही रखी कुल्हाड़ी उठा ली और उसने ताबड़तोड़ 4-5 वार पत्नी के सिर पर कर दिए.

दीपिका की चीख-पुकार सुन पास ही बनी झोपड़ी में सो रही जेठानी फूलवती उसे बचाने के पहुंची तो सनकी महेश ने उस पर भी हमला करने का प्रयास किया. ऐसे में वह अपनी जान बचा वहां से भाग गई.

सूचना मिलने पर मौके पहुंची बरगवां थाना पुलिस ने मृतका के शव को पीएम कराने जिला अस्पताल भेज दिया और मामले में आरोपी पति महेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है.

घटना के बाद श्योपुर एसपी डॉ राय सिंह नरवरिया ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया और थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. एसपी का कहना है कि गढ़ला गांव में आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या की है. केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...