10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपाल'अधिकारियों के भरोसे रहे तो योजनाओं का बंटाधार हो जाता' : कैलाश...

‘अधिकारियों के भरोसे रहे तो योजनाओं का बंटाधार हो जाता’ : कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को दी ये नसीहत

Published on

इंदौर:

बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शुक्रवार को इंदौर में पार्टी दफ्तर पर आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि योजनाओं की जानकारी जनता तक खुद पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारियों के भरोसे रहे तो योजनाओं का बंटाधार हो जाता। वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत का श्रेय विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। इस दौरान उन्होंने गुना भीषण अग्निकांड पर हुई कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जमकर तारीफ की और कहा कि सरकार ऐसे चलती है, जैसे मोहन जी ने शुरुआत की है।

स्वास्थ्य और शिक्षा में भी इंदौर को नंबर-1 बनाना है: विजयवर्गीय
विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर का नक्शा बदलने का काम करना हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा में भी इंदौर को नंबर वन बनाना है। इंदौर में 500 करोड़ रुपये की सालाना मेडिकल टूरिज्म आने की क्षमता है। उन्होंने अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकार कार्यकर्ताओं की है, ना कि अधिकारियों की। कार्यक्रम के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने बीजेपी विधायक मधु वर्मा की भी तारीफ की। विजयवर्गीय ने कहा कि जो अपने आप को बब्बर शेर कहते थे, उनको मधु वर्मा ने चारो खाने चित कर दिया।

सज्जन सिंह वर्मा पर निशाना साधते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि बड़ा बोलने से बड़ा आदमी नहीं बन जाता, बड़ा काम करने से बड़ा आदमी बनता है। लोग बड़ा-बड़ा बोलकर अपने आप को बड़ा समझते थे। जनता ने उनको छोटा कर दिया। ये चुनाव इस बात का प्रमाण है।

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा पर विजयवर्गीय का पलटवार
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के राम मंदिर वाले बयान पर भी विजयवर्गीय ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आप भारत की संवेदनाओं और आस्था को क्या समझेंगे? आप विदेश में बैठकर कांग्रेस के नेताओं को जो मार्गदर्शन दे रहे हैं, इसलिए तो कांग्रेस के ये हाल हुआ है। भारत को समझने के लिए भारत का नजरिया चाहिए। विदेश के नजरिए से अगर भारत को देखेंगे तो आप कभी सफल नहीं हो सकते।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...