10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालसीहोर में RSS कार्यालय पर पथराव, बिजली बंद कर आधी रात को...

सीहोर में RSS कार्यालय पर पथराव, बिजली बंद कर आधी रात को किया हमला

Published on

सीहोर

मध्य प्रदेश के सीहोर शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर शुक्रवार की मध्यरात्रि को पथराव किया गया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी विकास खिची ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार आधी रात के आसपास आरएसएस कार्यालय पर पथराव की सूचना मिली। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के जिला अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने कहा कि कुछ लोगों ने आरएसएस कार्यालय की बिजली बंद कर दी और फिर पथराव किया। उन्होंने बताया कि उस समय कार्यालय में कुछ आरएसएस कार्यकर्ता मौजूद थे।

पुलिस कर रही जांच
कुशवाहा ने कहा कि पुलिस को सूचना दी गयी और पुलिस अधीक्षक (एसपी) मयंक अवस्थी और अन्य पुलिस अधिकारी आरएसएस कार्यालय पहुंचे। कुशवाह ने कहा कि जिन लोगों ने पथराव किया, वे शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...