10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालसीएम के पास है गृह, कैलाश को नगर विकास, प्रहलाद पटेल को...

सीएम के पास है गृह, कैलाश को नगर विकास, प्रहलाद पटेल को ग्रामीण… MP में विभागों का बंटवारा

Published on

भोपाल

कैबिनेट विस्तार के पांच दिन बाद एमपी में मंत्रियों को विभाग मिल गया है। मंत्रियों की सूची राज्यपाल को भेज दी गई है। डेप्युटी सीएम जगदीश देवड़ा मोहन सरकार में वित्त मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय विकास विभाग मिला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को ग्रामीण विकास विभाग मिला है। राकेश सिंह को लोक निर्माण विभाग मिला है। सिंधिया खेमे के ताकतवार मंत्री तुलसी सिलावट के मंत्रालय में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

मध्य प्रदेश मंत्रियों को उनका पोर्टफोलियो मिल गया है। वहीं, दूसरे डेप्युटी सीएम राजेंद्र शुक्ला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग मिला है। शिवराज सरकार में यह मंत्रालय प्रभुराम चौधरी के पास था। वहीं, विश्वास सारंग को इस बार वन और परिवहन विभाग मिला है। शिवराज सरकार में स्कूली शिक्षा मंत्री रहे इंदर सिंह परमार को तकनीकी और कौशल विकास मिला है। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खंडवा के सिंगाजी में कहा है कि मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। मैंने मंत्रियों के विभागों की सूची राज्यपाल को सौंप दी है।देखिए किस मंत्री को क्या जिम्मेदारी मिली है।

नाम पद विभाग
डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री जनसंपर्क, गृह, जेल, विमानन, औद्योगिक नीति, नर्मदा घाटी विकास, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, अन्य विभाग
जगदीश देवड़ा डेप्युटी सीएम वित्त विभाग, वाणिज्य कर, योजना आर्थिकी और सांख्यिकी
राजेंद्र शुक्ल डेप्युटी सीएम स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा
कैलाश विजयवर्गीय कैबिनेट मंत्री नगरीय विकास, विधि एवं विधायी, संसदीय कार्य
प्रहलाद सिंह पटेल कैबिनेट मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, श्रम
राकेश सिंह कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग
विजय शाह कैबिनेट मंत्री जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत और पनुर्वास
एदल सिंह कंसाना कैबिनेट मंत्री किसान कल्याण और कृषि
प्रद्युमन सिंह तोमर कैबिनेट मंत्री उर्जा
तुलसी सिलावट कैबिनेट मंत्री जल संसाधन
गोविंद सिंह राजपूत कैबिनेट मंत्री खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
विश्वास सारंग कैबिनेट मंत्री खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता
इंदर सिंह परमार कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास
राव उदय प्रताप सिंह कैबिनेट मंत्री परिवहन, स्कूल शिक्षा
करण सिंह वर्मा कैबिनेट मंत्री राजस्व
नारायण सिंह कुशवाहा कैबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिक और खाद्य प्रसंस्करण
संपतिया उईके कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
निर्मल भूरिया कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास
नागर सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण
चैतन्य काश्यप कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम
राकेश शुक्ला कैबिनेट मंत्री नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा
कृष्णा गौर स्वतंत्र प्रभार मंत्री पर्यटन एवं गैस राहत
धर्मेंद्र लोधी स्वतंत्र प्रभारी मंत्री श्रम
दिलीप जायसवाल स्वतंत्र प्रभार मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति
गौतम टेटवाल स्वतंत्र प्रभार मंत्री उर्जा
लखन पटेल स्वतंत्र प्रभार मंत्री मत्स्य विभाग
नारायण सिंह पंवार स्वतंत्र प्रभार मंत्री सामान्य विभाग
राधा सिंह राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास
प्रतिमा बागरी राज्य मंत्री नगरीय विकास एवं आवास
दिलीप अहिरवार राज्य मंत्री वन पर्यावरण
नरेंद्र शिवाजी पटेल राज्य मंत्री

25 दिसंबर को हुआ था मंत्रिमंडल का विस्तार
बता दें कि मध्य प्रदेश में 25 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था. इस दौरान 28 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. इनमें 18 कैबिनेट, छह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और चार राज्यमंत्री शामिल हैं. नए मंत्रियों में ओबीसी का दबदबा है. 28 में से 12 मंत्री ओबीसी वर्ग से बनाए गए हैं. सामान्य वर्ग से सात और अनुसूचित जाति से पांच मंत्री बनाए गए हैं. नई सरकार के नए मंत्रिमंडल में अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग से भी चार मंत्री बनाए गए हैं.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...