10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालरोजगार सहायक से 25000 घूस ले रहा था सब-इंजीनियर, तभी पहुंच गई...

रोजगार सहायक से 25000 घूस ले रहा था सब-इंजीनियर, तभी पहुंच गई EOW की टीम

Published on

भिंड ,

ग्वालियर की ईओडब्ल्यू की टीम ने भिंड में आरईएस के एक सब-इंजीनियर को ₹25000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. यह रिश्वत हार का पुरा गांव के रोजगार सहायक से तालाब निर्माण कार्य मूल्यांकन और भुगतान के एवज में ली जा रही थी. ईओडब्ल्यू की टीम ने लहार रोड पर सब-इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया.

दरअसल, भिंड जिले की ग्राम पंचायत द्वार के गांव हार का पुरा निवासी संजीव सिंह गुर्जर ने ग्वालियर ईओडब्ल्यू को इस बात की शिकायत की थी कि ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के उपयंत्री दीपक गर्ग उनसे तालाब निर्माण कार्य का भुगतान करवाने के एवज में रिश्वत मांग रहे हैं. इस बात की शिकायत मिलने पर ईओडब्ल्यू की टीम ने रिश्वतखोर उपयंत्री को पकड़ने की योजना बनाई.

योजना के तहत शनिवार को रोजगार सहायक संजीव सिंह गुर्जर रिश्वत के 25000 रुपए लेकर दीपक गर्ग को देने के लिए पहुंचा. लहार रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सब-इंजीनियर दीपक गर्ग ने रोजगार सहायक के हाथों से ₹25000 की रिश्वत ली, तभी ईओडब्ल्यू की टीम ने उपयंत्री को पकड़ लिया. इसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम कार्रवाई करने के लिए उपयंत्री को देहात थाने लेकर आई है. यहां ईओडब्ल्यू द्वारा अभी कार्रवाई की जा रही है.

ईओडब्ल्यू ने बताया कि संजीव सिंह गुर्जर से उपयंत्री द्वारा 75000 रिश्वत मांगी गई थी और सौदा ₹60000 पर तय हो गया था, लेकिन संजीव सिंह रिश्वत के पैसे नहीं देना चाहता था इसलिए उसने ईओडब्ल्यू में इस बात की शिकायत की. बताया गया कि ईओडब्ल्यू ने टेप रिकॉर्डर देकर संजीव और उपयंत्री दीपक के बीच की रिश्वत लेनदेन की बातचीत रिकॉर्ड करवाई और इसके बाद दीपक को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया. ईओडब्ल्यू की टीम ने बताया कि दीपक वर्तमान में भिंड जनपद में सब-इंजीनियर के पद पर पदस्थ है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...