10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालभूकंप के झटकों से हिली मध्य प्रदेश की धरती, सिंगरौली में महसूस...

भूकंप के झटकों से हिली मध्य प्रदेश की धरती, सिंगरौली में महसूस हुए 3.6 तीव्रता के झटके

Published on

सिंगरौली

मध्य प्रदेश के सिंगरौली शहर में एक बार फिर से धरती डोली है। साल के आखिरी दिन यानी रविवार दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके के बाद लोग दहशत में है। राहत की बात यह है कि इस भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इसके पहले भी सिंगरौली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

भूकंप से हिला मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश के सिंगरौली क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को दोपहर में भी सिंगरौली में रेक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। मौसम विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन भी लगातार भूकंप पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बेढ़न, देवसर, माडा, चितरंगी तहसील में कुछ स्थानों पर हल्के झटके महसूस किये गए। सिंगरौली में भूकंप की तीव्रता काफी कम थी, इसलिए जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि, भूकंप की घटना के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...